{"_id":"5935a9144f1c1b02568b459d","slug":"149668893017-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन से शुरु हुआ संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन से शुरु हुआ संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण का काम
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
एकादशी के पावन पर्व पर संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव व व्यवस्थापक महंत वासुदेव गिरी, महंत बंसी पुरी, महंत भीम पुरी, दिगंबर अमृत गिरी, दि. उत्तम गिरी, दि. लक्ष्मी नारायण पुरी सहित कई संत महात्माओं ने विधि अनुसार भूमि पूजन कर इस कार्य का शुभारंभ किया। मंदिर के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि निर्माण कार्य पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 2018 के अंत तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके मुख्य द्वार के दोनों तरफ श्रद्धालुओं के लिए दो एसी हाल बनाए जा रहे हैं। जहां मंदिर में अधिक भीड़ होने पर इन हाल में बैठकर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे तथा मेले में दौरान श्रद्धालु विश्राम कर भी सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन हाल के अलावा श्रद्धालुओं व संतों के लिए 16 नए कमरों का निर्माण भी किया जा रहा है। तीन मंजिला बनने वाली इस नई ईमारत में बडी एलईडी व प्रोजेक्टर भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर महेश बत्रा, मोहन लाल, शंभू विरदी, सुनील, राज कश्यप, विजय शर्मा, हितेष, कुलभूषण सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।