फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1.49 lakh students of 991 schools and five colleges took the road safety exam.

Kurukshetra News: 991 स्कूल और पांच कॉलेज के 1.49 लाख विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
1.49 lakh students of 991 schools and five colleges took the road safety exam.
कुरुक्षेत्र। परीक्षा के दौरान जांच करने पहुंचने डीएसपी प्रदीप कुमार।
कुरुक्षेत्र। जिले के 991 स्कूल और पांच कॉलेज के एक लाख 49 हजार 300 विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर हुई प्रश्नोत्तरी परीक्षा दी। यह परीक्षा पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कराई गई। इसके लिए छह ब्लॉक पिहोवा, शाहाबाद, बाबैन, लाडवा, पिपली और थानेसर को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

इस परीक्षा में पहले तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को ब्लॉक स्तर की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। छह ब्लॉक के लिए छह फ्लाइंग टीम बनाई गई थी। परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं डीएसपी यातायात प्रदीप कुमार ने अग्रसेन पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। चार स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में कक्षा तीसरी से पांचवी, छठी से आठवीं, नौंवी से 12वीं और कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस परीक्षा को आयोजित करने का मकसद बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देना है। साथ ही नागरिकों के जीवन की रक्षा करना है। हर साल डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां देते हैं। वहीं साढ़े चार लाख लोग अपाहिज हो जाते हैं। यातायात नियमों की जानकारी होने पर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन



चार स्तर पर होगी परीक्षा
डीएसपी ने बताया कि इस परीक्षा के बाद ब्लॉक, जिला, जोन व राज्य स्तर पर परीक्षा ली जाएगी। सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा से पूर्व सभी स्कूल और कॉलेज को परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन पीडीएफ भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी कुछ मिला सीखने को
बाबा श्रवण नाथ मॉडल स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र भुवन ने बताया कि पेपर काफी आसान था। सभी प्रश्न यातायात से संबंधित रहे। इसमें सड़क पर पैदल से लेकर वाहन चलाने संबंधी काफी जानकारी प्राप्त हुई। इन सभी नियमों को जीवन में उतारना जरूरी है।

कुरुक्षेत्र। परीक्षा के दौरान जांच करने पहुंचने डीएसपी प्रदीप कुमार।

कुरुक्षेत्र। परीक्षा के दौरान जांच करने पहुंचने डीएसपी प्रदीप कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed