{"_id":"5bfaf830bdec224155405cf7","slug":"141543174192-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल- फूल, गुलदस्ते, चटटाई, रस्सी व पोट बनाकर वेस्ट से बेस्ट का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल- फूल, गुलदस्ते, चटटाई, रस्सी व पोट बनाकर वेस्ट से बेस्ट का दिया संदेश
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। घरों के कोनों से लेकर गलियों में पड़े रहने वाले पॉलिथीन व अन्य वेस्ट को बेस्ट बनाकर उसी से ही घर को चार चांद लगाए जा सकते है। इससे न केवल फूल, गुलदस्ते, चटाई व रस्सी तक बनाई जा सकती है बल्कि कूड़े के लगने वाले ढेरों को भी कम किया जा सकता है। इसी संदेश के साथ के सेक्टर-7 स्थित पार्क में रविवार को नई पहल शुरू की गई।
डीआईओ विनोद सिंगला के प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में डीसी डॉ. एसएस फुलिया, एसडीएम अनिल यादव भी पहुंचे। वहीं सेक्टरवासी अपने बच्चों को लेकर पूरी सहभागिता निभाते रहे। सुबह एवं सायं के समय दो शिफ्ट में चले इस कार्यक्रम में 80 सक्षम युवक-युवतियां शामिल हुए। इन्होंने सेक्टरवासियों के लाए पॉलिथीन व अन्य वेस्ट सामान के आकर्षक गुलदस्ते, फूल व सजावट का सामान बनाकर इसके सही प्रयोग का भी संदेश दिया। इससे पहले उन्होंने संदेश दिया कि पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए और आवश्यक हो तो कम से कम प्रयोग किया जाए। इसके बाद भी इसे नालियों में बहने के लिए न छोड़ा जाए।
लोगों के घरों से भी मंगवाया वेस्ट सामान
सक्षम युवक-युवतियां अपने साथ वेस्ट सामान लेकर पहुंचे। बड़ी मात्रा में सेक्टरवासियों से भी घरों से ऐसा सामान मंगवाया गया। सक्षम युवाओं ने उनके सामने ही इसे आकर्षक स्वरूप देकर हैरान कर दिया। सेक्टरवासी इन प्रयासों की जमकर सराहना करते रहे तो वहीं बिजली, पानी से लेकर अन्य सहयोग के लिए आगे आए और एक बेहतर एवं सकारात्मक सामाजिक माहौल बना रहा।
विज्ञापन
वेस्ट से बने उपहारों से किया एक-दूसरे का स्वागत
कार्यक्रम में वेस्ट से ही बनाए गए उपहारों से एक-दूसरे का स्वागत किया गया। यहां तक कि सेक्टरवासियों से लेकर डीसी को भी ऐसे ही उपहार दिए गए। यही नहीं, इन आकर्षक उपहारों को हर कोई अपने घर को सजाने के लिए ले जाने का उत्सुक दिखाई दिया। वहीं पॉलिथीन प्रयोग करने से इंकार न करने वाले लोगों को भी विरोध स्वरूप ये उपहार दिए गए।
डीसी ने की सराहना, लोगों से किया आह्वान
डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने डीआईओ विनोद सिंगला व सक्षम युवक-युवतियों की इस नई पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने सेक्टरवासियों का भी आह्वान किया कि वे पॉलिथीन का प्रयोग न करें। अपने बच्चों को वेस्ट से बेस्ट बनाने की ओर प्रोत्साहित करें।
टीवी पर दिखाए पॉलिथीन के दुष्प्रभाव
कार्यक्रम के दौरान टीवी पर टेलीफिल्म दिखाकर पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से सेक्टर के बड़े-बुजुर्गों और बच्चों को जागरूक किया गया। यहीं कॉमन सर्विस सेंटर काउंटर भी लगाया गया, जहां सेक्टरवासियों के कुछ कामकाज भी निपटाए गए।
सरकारी स्कूल के बच्चों को दिए जा रहे वेस्ट से बेस्ट के टिप्स
सक्षम युवक-युवतियों ने बताया कि वे सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को वेस्ट से बेस्ट के टिप्स दे रहे हैं। इसके साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संदेश भी दिया जा रहा है। बच्चे अपने परिजनों का जागरूक करने में लगे हैं और यह सकारात्मक संदेश लगातार फैल रहा है।
शहर के हर सेक्टर में कार्यक्रम किए जाने की योजना : सिंगला
डीआईओ विनोद सिंगला का कहना है कि पहली बार लोगों के बीच आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की लोगों ने जमकर सराहना की है। कार्यक्रम के जरिये समाज में एक संदेश देने का प्रयास किया गया और अब हर माह में कम से कम दो रविवार किसी न किसी सेक्टर में ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।