{"_id":"5bccc930bdec22694423fe9f","slug":"141540147504-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिनिक्स क्लब ने सेक्टर 13 व किसान खेतीहर मजदूर एवं धार्मिक विकास सगंठन ने सेक्टर तीन को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिनिक्स क्लब ने सेक्टर 13 व किसान खेतीहर मजदूर एवं धार्मिक विकास सगंठन ने सेक्टर तीन को लिया गोद
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 18
शहर को स्वच्छ बनाने को संस्थाएं लेंगी सेक्टरों को गोद
फीनिक्स क्लब ने सेक्टर 13 व किसान खेतिहर मजदूर एवं धार्मिक विकास संगठन ने सेक्टर-3 को लिया गोद
- विधायक सुभाष सुधा ने आयुर्वेदिक कॉलेज में किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, लगाए पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सेक्टरों को संस्थाएं गोद लेंगी। इन सभी संस्थाओं व शहरवासियों के सहयोग से शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस कड़ी में सेक्टर-3 को किसान खेतिहर मजदूर एवं धार्मिक विकास संगठन व सेक्टर 13 को फीनिक्स क्लब ने गोद लिया है। ये संस्थाएं शहरवासियों को जागरूक करेंगी और प्रशासन व नगर परिषद इनकी हर संभव मदद करेंगे।
विधायक सुभाष सुधा ने आयुर्वेदिक कॉलेज में किसान खेतिहर मजदूर एवं धार्मिक विकास संगठन व आयुर्वेदिक कॉलेज के सहयोग से आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में यह जानकारी दी। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, किसान खेतिहर मजदूर एवं धार्मिक विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन सिंह, साहिल सुधा, डॉ. शंभूदयाल शर्मा, महिंद्रपाल सिंह ने विधिवत रूप से श्रमदान देकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और कॉलेज के प्रांगण में पौधरोपण भी किया। इस दौरान विधायक ने किसान खेतिहर मजदूर एवं धार्मिक विकास संगठन को एक लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा भी की है। विधायक ने कहा कि आज प्रत्येक मनुष्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की जरूरत है और इस अभियान के साथ जुड़ने का प्रण करना होगा। किसान खेतिहर मजदूर एवं धार्मिक विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि इस संगठन जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दे रहा है। अब तक हजारों बच्चों को शिक्षित करके आज के दौर के साथ जोड़ने का काम संगठन द्वारा किया गया है। इस संगठन द्वारा महिला को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण भी निशुल्क दिया जा रहा है। डॉ. शंभूदयाल शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक कॉलेज द्वारा भी लगातार स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर सहयोग दिया जा रहा है। इस मौके पर संगठन के उपप्रधान मान सिंह, सदस्य ईश्वर सिंह कांबोज, महिंद्रपाल सिंह, करनैल राम, डॉ., राजेंद्र सिंह, डॉ. बहाम शर्मा, राजेश मझाड़ा, बिट्टू, कालू, मलकीत सिंह मौजूद थे।
सेक्टर-13 के विकास पर खर्च होंगे करीब ढाई करोड़
पूर्व पार्षद सतीश गर्ग ने कहा कि सेक्टर 13 के विकास पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन विकास कार्यों के लिए योजना तैयार कर ली गई है। योजना पर डीसी की मोहर लगते ही कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। वे रविवार को अपने निवास पर लोगों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेक्टर-13 में पेवर ब्लॉक की गलियों के निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इस वार्ड पर गलियों व अन्य विकास कार्यों पर करीब एक करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है।
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर की भव्यता और सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 55 करोड़
- अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले चमकेगा ब्रह्मसरोवर, 16 करोड़ से बनेगा लाइट एवं मल्टी मीडिया शो
कुरुक्षेत्र। विधायक सुधा ने बताया कि ब्रह्मसरोवर के सौंदर्यीकरण पर 55 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। अधिकतर कार्य गीता जयंती महोत्सव से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत कुरुक्षेत्र को श्री कृष्णा सर्किट में शामिल करके 97.50 करोड़ रुपये प्रथम चरण में तीर्थ व पर्यटन स्थलों के विकास के लिए मुहैया करवाए हैं। इस बजट में से ज्योतिसर तीर्थ, नरकातारी, ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर के साथ कुरुक्षेत्र शहर में विकास कार्य करवाए जाने हैं। इस बजट में से करीब 55 करोड़ रुपये की राशि बह्मसरोवर पर खर्च की जा रही है। बह्मसरोवर पर 16 करोड़ रुपये से लाइट एंड मल्टी मीडिया शो का प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। इसके लिए केडीबी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रोजक्ट का काम शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा पांच करोड़ रुपये मोराल और टैराकोटा के कार्य पर खर्च किए जाएंगे, तीन करोड़ रुपये पत्थर और फर्श पर लगाए जाएंगे, पांच करोड़ रुपये से लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। दो करोड़ रुपये पार्किंग पर खर्च किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने करीब 17 करोड़ रुपये का बजट बह्मसरोवर के निरंतर जल प्रवाह पर खर्च किया है। इस प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। सरकार ने इस साल गीता महोत्सव से पहले बह्मसरोवर के आस पास विकास कार्य करवाने के लिए करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट केडीबी को मुहैया करवाया है। पिछले साल भी विकास कार्यों पर करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।