{"_id":"5af88da14f1c1bd5408b511b","slug":"141526238625-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिल्ली डंडा खेलने की बजाये जनता से किए गए वायदे पूरे करे मुख्यमंत्री : अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिल्ली डंडा खेलने की बजाये जनता से किए गए वायदे पूरे करे मुख्यमंत्री : अरोड़ा
Updated Mon, 14 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड शो न करें सीएम, अगले चुनाव में जनता रोड पर ला देगी: अरोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की चुटकी लेते हुए कहा कि वे राहगीरी कार्यक्रम में गिल्ली-डंडा खेलने की बजाय जनता से किए गए चुनावी वादे को पूरा करें। वे इनेलो बसपा गठबंधन द्वारा 18 मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित जेल भरो आंदोलन को लेकर गांव तिगरी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने गांव फतुहपुर, बीड अमीन, आलमपुर, कंवार खेड़ी, ईशाहकपुर, सुनहेड़ी, इदंबड़ी और रावगढ़ में भी सभा को संबोधित किया और 18 मई को कुरुक्षेत्र पहुंचने का निमंत्रण देते हुए कहा कि इस दिन इनेलो-बसपा गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता एसवाईएल नहर में पानी लाने, दादुपुर नलवी नहर बनाने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। इन जनसभाओं को इनेलो के राष्ट्रीय सचिव बलदेव बाल्मीकि, बसपा के जिला प्रभारी रोहताश रंगा, बसपा हलका प्रधान सुनील, बसपा नेता रवि निवास, शहरी प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा, इनेलो हलका प्रधान रणबीर किरमिच, चंद्रभान बाल्मीकि, राहुल पूनिया एडवोकेट, राजबीर कान्यान, सतबीर शर्मा, मोहित सैनी, हलका प्रवक्ता सुरेंद्र सैनी, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश ओपी, दीपक फौजी, पूर्व पंच दयालपुर प्रवीण कश्यप, डॉ. सुल्तान ब्राह्मण माजरा, साहिल अरोड़ा, रवि खेड़ी, दिनेश मिर्जापुर, ईश्वर मास्टर, सुरेश, जोगिंद्र नंबरदार, फतेह सिंह खेड़ी, तून खान ने संबोधित किया और जनता को 18 मई को कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री राहगीरी जैसे कार्यक्रम आयोजित करके जनता का ध्यान भटकाने में लगे हैं। भाजपा ने जनता से किया गया कोई भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि वह राहगीरी कार्यक्रम में गिल्ली-डंडा, स्टापू, फिटो जैसे खेल खेलने की बजाय चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे को पूरा करें। प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति गहरी नाराजगी है। उन्होंने भाजपा को किसान व दलित विरोधी ठहराते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट को लागू करने का वादा भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था, लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। नौकरियों में ठेका प्रथा खत्म करने का वायदा भी भाजपा ने किया था। इसी मांग को लेकर प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
पुलिस के डंडे के बल पर लाया जा रहा है राहगीरी कार्यक्रम में
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार द्वारा प्रदेशभर में आयोजित राहगीरी कार्यक्रमों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहगीरी कार्यक्रम के लिए लोगों को लाने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके लोगों को राहगीरी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मजबूर करती है। पुलिस अधिकारी गांव-गांव में लोगों की मीटिंग करके उन पर राहगीरी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को केवल इंवेट की सरकार बताया और कहा कि इवेंट्स के नाम पर जनता का करोड़ों रुपये फिजूल में खर्च किए जा रहे हैं।
भाजपा को रोड पर ला देगी जनता: अरोड़ा
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में निकाले जा रहे रोड शो पर टिप्पणी करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को रोड पर लाने का काम तो जनता कर देगी। इसलिए मुख्यमंत्री को रोड शो करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार से दुखी जनता ने भाजपा को आगामी चुनाव में रोड पर लाने का फैसला कर लिया है।