{"_id":"5af739644f1c1be2408b4c61","slug":"141526151524-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी छात्रों के लिए जून में चलाएगी 5 दिवसीय सोशल इंटर्नशिप प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी छात्रों के लिए जून में चलाएगी 5 दिवसीय सोशल इंटर्नशिप प्रोग्राम
Updated Sun, 13 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी छात्रों के लिए जून में चलाएगी 5 दिवसीय सोशल इंटर्नशिप प्रोग्राम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एसएफडी आयाम छात्रों के लिए पांच दिवसीय सोशल इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस सोशल इंटर्नशिप प्रोग्राम को लेकर विद्यार्थी परिषद की इंटर्नशिप कार्यक्रम के आयोजन कमेटी की बैठक शनिवार को संघ कार्यालय एसएमबी गीता स्कूल में हुई। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी परिषद समय-समय पर इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों के लिए करती रहती है। इसी कड़ी में अभाविप विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 5 दिन का सोशल इंटर्नशिप प्रोग्राम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को प्रदेशभर के विभिन्न गांव में भेजा जाएगा जहां पर वे उस गांव की परिस्थितियां वहां के सामाजिक ताने-बाने, वहां के रहन सहन ,वहां के ग्रामीण परिवेश का प्रत्यक्ष रुप से अनुभव करेंगे। आज भी शहरी परिवेश में रहने वाले बहुत से छात्र ग्रामीण परिवेश से अनभिज्ञ होते हैं वहां के सामाजिक समस्याओं के बारे में नहीं जानते वहां के परिवेश को भी उन्होंने नहीं देखा इस सब के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अभाविप द्वारा तैयार किए गए हैं । भारद्वाज ने बताया कि आज की इस बैठक में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए गूगल फार्म लांच किया गया है जिसके माध्यम से छात्र अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ग्रामीण परिवेश का प्रत्यक्ष अनुभव करवाना है। भारद्वाज ने बताया क अभाविप सोशल इंटर्नशिप कार्यक्रम पूरे देश भर में चला रही है। हरियाणा प्रदेश में भी 2000 छात्रों को 8 से 12 जून को इस सोशल इंटर्नशिप के कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर में अलग-अलग टीमें गठित की गई है जो छात्रों को इस कार्यक्रम के साथ जोड़ेगी। बैठक में अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री शैलेंद्र तिवाररी, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष सिंह, कुरुक्षेत्र विभाग प्रमुख सुभाष कलसाणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप आजाद, अंबाला विभाग संयोजक मंदीप अटकान, कुरुक्षेत्र जिला संयोजक संदीप सजूमा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमारी नीलम, एमडीयू इकाई के अध्यक्ष राहुल गोयत, नगर मंत्री राजन कुमार , कुविकु अध्यक्ष सुमित राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सैनी और प्रवीण गर्ग उपस्थित रहे।।