फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दुर्घटनाओं में 7 वाहन भिड़े, एक मरा एक घायल

दुर्घटनाओं में 7 वाहन भिड़े, एक मरा एक घायल

Wed, 08 Nov 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में 7 वाहन भिड़े, एक मरा एक घायल
लाडवा-करनाल रोड पर स्कूल बस समेत सात वाहन भिड़े, एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र-लाडवा।
स्मॉग का कहर दूसरे कोहरे का कोहराम जारी रहा। लगातार दूसरे दिन कोहरे के कारण शून्य दृश्यता के चलते मंगलवार को रेल और सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। लाडवा में एक स्कूल बस सहित सात वाहन आपस में टकरा गए। इनमें से एक हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी दुर्घटनाएं लाडवा-करनाल मार्ग पर गांव बडौंदा के निकट हुईं। घटना की सूचना पर लाडवा पुलिस पहुंच गई। उसने घायल और मृतक के शव को लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
पहली घटना में यमुनानगर से आ रहा एक ट्रक लाडवा-इंद्री करनाल मार्ग पर गांव बडौंदा मोड़ के पास सड़क किनारे खराब खडे़ एक बड़े ट्रॉले से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन चकनाचूर हो गया। ट्रक में सवार पानीपत निवासी क्लीनर विक्रम की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस मौके पर पहुंची औश्र मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया। दूसरे हादसे में करनाल की ओर से लाडवा क्षेत्र के बच्चों को लेने आ रही एक स्कूल बस अपने आगे चल रहे एक ट्रॉले में घुस गई। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रॉले के अचानक ब्रेक लगा की वजह से हुआ। टक्कर लगने से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में बच्चे नहीं थे। स्कूल बस करनाल जिले के गांव रंबा स्थित एमएम इंटरनेशनल स्कूल की थी। वह लाडवा क्षेत्र के गांव बनी, बदरपुर से बच्चे लेने के लिए जा रही थी। बस में उस समय ड्राइवर सहित इंद्री के गांव फूसगढ़ निवासी रेशमा रानी मौजूद थीं। रेशमा ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद क्लीनर का पुत्र विनोद कुमार अपनी बोलेरो गाड़ी से मौके पर पहुंचा और अपनी मां को ले गया। वह अभी घटनास्थल पहुंचा भी नही था कि उससे कुछ पहले बोलरो गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक ब्रेक लगाने से उसमें जा टकराई। ट्रैक्टर ट्रॉली सामने से आ रही एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक विनोद निवासी फूसगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक विनोद और उसकी माता रेश्मा को पीसीआर से लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को भी धुंध के कारण लाडवा-बाबैन मार्ग पर एक निजी स्कूल की बस और पापुलर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई थी। इसमें एक घायल हो गया थ। गनमीत यह रही थी की उस समय भी बस में बच्चे नहीं थे। बस पास के गांवों में बच्चों को लेने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


फोटो न.12
दूसरे दिन भी छाई रही धुंध रेगते रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
कस्बे और क्षेत्र में दूसरे दिन भी स्मॉग की घनी चादर दोपहर तक छाई रही। इसके चलते दृश्यता कम होने से वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। स्मॉग के कारण दृश्यता कम होने के बाबजूद अवैध तरीके से पराली से भरी ट्रालियां यातायात नियमों से धज्जियां उड़ाती हुई सड़कों पर दौड़ रही है। ये दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं। थाना प्रभारी जब इस बारे में थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे पराली से भरे ट्रैक्टर पर काबू पाने के लिए कस्बे में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पराली से भरी अवैध ट्रालियों पर काबू पाने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रही लेट
दिल्ली से चंडीगढ़ की और जाने वाली
ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे लेट
हिमालय क्वीन एक्सप्रेस दो घंटे लेट
पश्चिमी एक्सप्रेस एक घंटा तीस मिनट लेट
जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे लेट

चंडीगढ़ से दिल्ली की और जाने वाली
झेलम एक्सप्रेस पांच घंटे लेट
जनशताब्दी एक्सप्रेस पौन घंटा लेट
सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने तीन घंटे लेट
संचखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट
अमृतसर से दिल्ली एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट
बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन रद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed