{"_id":"5a01ff124f1c1bee688b9d40","slug":"141510080274-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी अधिकारी व कर्मचारी मथाना गौशाला के लिए देंगे एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी अधिकारी व कर्मचारी मथाना गौशाला के लिए देंगे एक दिन का वेतन
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथाना गोशाला के लिए देंगे एक दिन का वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि मथाना गोशाला में गायों के चारे में कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी एक दिन का वेतन मथाना गोशाला में गायों के चारे के लिए देंगे। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी सहमति दे रहे हैं। इससे पहले भी नगरपरिषद के अधिकारी और कर्मचारी एक दिन के वेतन के रूप में एक लाख 59 हजार रुपये का चेक विधायक के माध्यम से गोशाला मथाना के प्रबंधकों को सौंप चुके हैं।