Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   14 players selected in men's and women's categories

Kurukshetra News: पुरुष व महिला वर्ग में 14 खिलाड़ी चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
14 players selected in men's and women's categories
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला​ खेल अ​धिकारी एवं कोच के साथ ट्रायल में चुने गए ​खिल
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय सिविल सेवा वाॅलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम के चयन के लिए शुक्रवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में एक दिवसीय चयन परीक्षण का आयोजन किया गया। सुबह से ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए स्टेडियम पहुंच गए। चयन परीक्षण सुबह नौ बजे शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चला।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग में 22 खिलाड़ियों ने चयन परीक्षण में भाग लिया। इनमें से 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। महिला वर्ग में 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें से 14 खिलाड़ियों को टीम के लिए चुना गया। चयनित खिलाड़ी 20 से 25 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के एस यू ब्लॉक पीतमपुरा स्थित सरकारी विद्यालय खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। पुरुष वर्ग के चयन परीक्षण की जिम्मेदारी करनाल के प्रशिक्षक अश्वनी और पानीपत के प्रशिक्षक शनि चौधरी ने संभाली, जबकि महिला वर्ग के लिए हिसार की प्रशिक्षक सुनीता और झज्जर की प्रशिक्षक पूनम ने चयन प्रक्रिया का संचालन किया।
विज्ञापन

चयन समिति में वाॅलीबॉल प्रशिक्षक रजनी, सुरेंद्र कुमार और शिव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed