फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   14 lakh froud sending by new zealand

न्यूजीलैंडी भेजने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
14 lakh froud sending by new zealand
न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दंपति सुनील वासी खैरी से 10 हजार रुपये बरामद करके दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को कैलाश शर्मा वासी माजरी (अंबाला) हाल वासी बजीदपुर कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि सुनील कुमार ने अपनी पत्नी व अन्य एक महिला के साथ मिलकर नए बस स्टैंड के पास लोगों को विदेश भेजने का कार्यालय खोला हुआ था। उसने एक महिला बिमला देवी व रामपाल के साथ मिलकर अपने-अपने बच्चों को 13 लाख रुपये में न्यूजीलैंड भेजने का सौदा तय किया था। आरोपियों ने उनसे सभी पैसे एडवांस लेकर बदले में चेक देने का आश्वासन दिया था ताकि काम पूरा न होने पर चेक के माध्यम से पैसा वापिस निकाल सके। 28 दिसंबर 2019 को उसने साढ़े तीन लाख रुपये नकद देकर बदले में आरोपियों से 15 अप्रैल 2020 के दो चेक लिए थे। इसी तरह बिमलादेवी व रामपाल ने भी सात लाख रुपये दिए थे, लेकिन कोई रसीद या चेक नहीं लिया था, क्योंकि आरोपियों की चेक बुक खत्म हो गई थी। आरोपियों ने तीनों बच्चों के पासपोर्ट, आधारकार्ड व स्कूल सर्टिफिकेट लेकर जल्दी विदेश भेजने का आश्वासन दिया था। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उनके बच्चों को न्यूजीलैंड न भेजकर थाईलैंड भेज दिया था। यहां उनके बच्चों को उनकी सहयोगी महिला एजेंट मिली, जिसने उनसे प्रति बच्चे एक लाख 20 हजार रुपये कैश लेकर दो दिन में न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया था। एजेंट महिला वापस भारत आ गई, लेकिन उनके बच्चों को न्यूजीलैंड नहीं भेजा गया। जब उन्होंने उनके कार्यालय जाकर बात कि तो उन्होंने उनको कहा कि वह उनको विदेश नहीं भेज सकते और चेक से अपने पैसे निकाल लेना। वहीं बकाया रकम नकद दी जाएगी, लेकिन उसके बाद भी कई बार उनसे पैसे मांगने पर भी उनके उनके पैसे नहीं दिए थे तथा जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच पुलिस चौकी सेक्टर-7 भेजी गई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सुनील व उसकी पत्नी को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed