फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   14 lakh 34 thousand rupees were defrauded in the name of sending to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर लगाया 14 लाख 34 हजार का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
14 lakh 34 thousand rupees were defrauded in the name of sending to Canada
लाडवा। कनाडा भेजने के नाम पर एक व्यक्ति को उसके ही रिश्तेदार द्वारा 14 लाख 34 हजार रुपए का चूना लगा दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे मंजुल व पुत्रवधू निश्चल को विदेश भेजने चाहता था। आरोपी अंकुर कांबोज निवासी दामला ने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है जो कि उनका रिश्तेदार भी है। पीड़ित के अनुसार आरोपी अंकुर ने भरोसा दिया कि वह उसके पुत्र व पुत्रवधू को अच्छी कंपनी में नौकरी लगवा देगा, जहां वह अच्छा पैसा कमाएंगे। आरोपी ने 22 लाख रुपये में कनाडा का वर्क वीजा लगवाने की बात कही। उन्होंने आरोपी को अलग-अलग समय पर 14 लाख 34 हजार रुपये दिए, लेकिन न तो उसके पुत्र व पुत्रवधु को कनाडा भेजा और न ही रुपये वापस दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed