{"_id":"5c79885ebdec224c8b1b0bef","slug":"131551468638-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली 2 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली 2 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज विजय संकल्प बाइक रैली निकालेंगे भाजपाई
कुरुक्षेत्र। भाजपा जिला स्तरीय बैठक सर्किट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा और लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने 2 मार्च को चारों विधानसभा के शहर एवं गांवों में विजय संकल्प बाइक रैली बारे रूपरेखा तय की। धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बाइक रैली को सफल बनाने में जोर लगा दें, जिससे एक बार फिर चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करते हुए समृद्ध एवं गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। उन्होंने रैली का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी। रैली का संयोजक जिला परिषद अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी को बनाया। व्यवस्था के निमित्त हैप्पी विर्क युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को पिहोवा विधानसभा, विवेक रावत को थानेसर विधानसभा, जसविंदर सैनी को शाहाबाद विधानसभा और देवेंद्र शर्मा को लाडवा विधानसभा का संयोजक बनाया।