{"_id":"5b1c20b64f1c1bb06e8b7322","slug":"131528570038-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने सीएम से नहीं करवाई मुलाकात, भाकियू में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने सीएम से नहीं करवाई मुलाकात, भाकियू में रोष
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम से मिलवाने की बात कही तो बुलाकर भाकियू नेताओं को कमरे में बैठा लगा दी सिक्योरिटी
सूरजमुखी के लिए आंदोलन हुआ तो प्रशासन जिम्मेदार : बैंस
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। क्षेत्र के किसानों में उस समय रोष गहरा गया जब सीएम मनोहर लाल के शाहाबाद पहुंचने पर प्रशासन ने उनको मुलाकात नहीं करने दिया। इस पर भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी कि अगर अब शाहाबाद में सूरजमुखी को लेकर कोई आंदोलन होता है तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि शनिवार को जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शाहाबाद आगमन की सूचना किसानों को मिली तो उनका 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सूरजमुखी व मक्का की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कराए जाने की मांग जिला प्रशासन से की, जिस पर प्रशासन ने सहमति जताई और प्रतिनिधिमंडल को उस जगह बुला लिया जहां पर मुख्यमंत्री को आना था, लेकिन प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को एक कमरे में बैठा दिया। उन पर सेक्योरिटी लगा दी। राकेश बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री आए और चाय पीकर चलते बने, लेकिन प्रशासन ने जानबूझकर उनकी मुलाकात नहीं करवाई।
बैंस ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल शाहाबाद में सूरजमुखी व मक्का की फसल खरीद को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करना चाहता था कि आने वाले समय में यहां के फसल उत्पादकों को किसी तरह की समस्या न आए, लेकिन प्रशासन ने किसानों व मुख्यमंत्री के बीच दीवार बनने का काम किया है। बैंस ने कहा कि अब अगर शाहाबाद में इन फसलों की खरीद को लेकर किसी तरह का आंदोलन होता है तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा, क्योंकि किसान मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले का हल निकालना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं होने दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राकेश बैंस, जसबीर मामूमाजरा, सुखचैन सिंह पाडलू, हरबंस कलसानी व बलविंद्र नलवी सहित अन्य मौजूद रहे।