फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सरपंच ई-प्रणाली का विरोध नहीं इसे लागू करने में दे सहयोग: धुम्मन

सरपंच ई-प्रणाली का विरोध नहीं इसे लागू करने में दे सहयोग: धुम्मन

Mon, 02 Apr 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सरपंच ई-प्रणाली का विरोध नहीं इसे लागू करने में दे सहयोग: धुम्मन
ई-प्रणाली के विरोध मेें सरपंचों का धरना तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि प्रदेश में 6204 पंचायतों में से 3208 में ई प्रणाली लागू हो चुकी है। जो पंचायतें इस प्रणाली से नहीं जुड़ना चाहती हैं वे प्रस्ताव डालकर सरकार के पास भेज सकती हैं। वे रविवार को किसान विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरपंचों ने ई प्रणाली में जो खामियां सरकार के सामने रखी थीं उन्हें दूर कर दिया गया है। सरपंचों को नगद पैसे के प्रयोग में भी छूट दी गई है । काम के पूरा होने के बाद ही उसका ब्योरा ऑनलाइन करना होगा। निमार्णाधीन प्रक्रिया के दौरान कोई ऑनलाइन जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। विपक्षी दल कुछ सरपंचों को साथ लेकर मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं। इस प्रणाली का विरोध करने की बजाय इसमें सुझाव देकर सरकार द्वारा इसे लागू करने में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ रामधारी शर्मा, रघुविंद्र मोरथली, शैंटी जखवाला, विकल चौबे, राकेश पुरोहित, मांगे राम कौशिक, सुखदेव, नरेंद्र तनेजा, हिमांशु सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर ई प्रणाली लागू व ग्राम सचिवों को सस्पेंड करने के विरोध में सरपंचों ने तीसरे दिन भी बीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया। संयुक्त रूप से सरपंचों ने कहा कि सरकार जबरन उन पर ई-प्रणाली थोप रही है। ई प्रणाली से पंचायतों को जोे से सरपंचों को भारी परेशानी होगी। जब तक सरकार ई-प्रणाली बंद नहीं करेगी और सस्पेंड ग्राम सचिवों को बहाल नहीं करती उनका धरना जारी रहेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर सरपंच व ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed