{"_id":"59dbc1304f1c1b97678b4e07","slug":"131507574064-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में धाक जमाएंगे हरियाणा के खिलाडी : श्याम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक में धाक जमाएंगे हरियाणा के खिलाडी : श्याम सिंह
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई नार्थ और वेस्ट जोन की हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा है कि इस बार हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में अपनी धाक जमाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री अनिल विज के दिशा निर्देशन में नई खेल नीति बनाई गई है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को पूरा मान सम्मान दिया गया है। वे सोमवार को सोम कान्वेंट गुरुकुल घराडसी के खेल ग्राउंड में सीबीएसई नॉर्थ जोन व वेस्ट जोन की हॉकी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ थानेसर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष देवीदयाल शर्मा, साई निदेशक बीएस रंधावा मौजूद रहे। विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि खेल खेलना हर व्यक्ति की लिए आवश्यक है। खेल खेलने से जहां खिलाड़ियों में आपसी भाईचारा पैदा होता है, वहीं खेल खेलने से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने हॉकी सम्राट ध्यान चंद का जिक्र करते हुए कहा कि ध्यान चंद जब खेलते थे तो लोग चकित रह जाते थे। जब वे खलते थे तो ऐसा महसूस होता था कि उनकी स्टिक से गेंद चिपकी हुई है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेल को खेल की भावना से खेलें। उन्होंने सोम गुरुकुल के निदेशक सुभाष चौहान की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतने बडे़ स्तर की प्रतियोगिताएं करवाना बहुत ही सराहनीय कार्य है। थानेसर ब्लॉक समिति के चेयरमैन देवीदयाल शर्मा ने कहा कि नई खेल नीति से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। साई के निदेशक बीएस रंधावा ने सभी खिलाड़ियों को खेल नियमों के तहत खेलने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष संजीव त्यागी ने सभी टीमों के कोच व खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाली से प्रतियोगिताएं सोम गुरुकुल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल ग्राउंड और द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई के निरीक्षक जैन कार्तिक ने कहा कि सुभाष चौहान के हॉकी के प्रति जुनून को देखते हुए सीबीएसई ने नार्थ और वेस्ट जोन की हॉकी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र में करवाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों मेें खेलों के प्रति रुझान पहले से ज्यादा बढ़ेगा। सोम गुरुकुल के निदेशक सुभाष चौहान, टीना चौहान व प्रिंसीपल दीपशिखा ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया जबकि मंच का संचालन हॉकी खिलाड़ी रेनू और मुस्कान ने किया। इससे पूर्व देश भर से आई विभिन्न टीमों ने मार्च पास्ट निकाला। मार्च पास्ट की अगुवाई अंबाला मिल्ट्री से आई बैंड टीम ने किया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष संजीव त्यागी ने सभी खिलाड़ियों व टीमों के कप्तानों को शपथ दिलाई कि वे खेल को खेल की भावना से खेलेंगे। इस अवसर पर सोम गुरुकुल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर आचार्य राममेहर, कोच सोनू, टीना चौहान, विक्रम नंबरदार, ईश्वर सिंह, जसविंद्र, कृष्ण गोपाल सहित, सभी टीमों के कोच, अभिभावक व खिलाड़ी मौजूद रहे।