फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   छात्रों को दिए कैरियर व इंटरव्यू संबंधी टिप्स

छात्रों को दिए कैरियर व इंटरव्यू संबंधी टिप्स

Fri, 06 Oct 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को दिए कैरियर व इंटरव्यू संबंधी टिप्स
छात्रों को दिए कॅरियर और इंटरव्यू संबंधी टिप्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
डीएवी कॉलेज में तीन दिवसीय लीडरशिप एंड टीम बिल्डिंग वर्कशॉप कार्यक्रम के तहत युवाओं को कॅरियर और इंटरव्यू संबंधी टिप्स दिए गए। इसमें कॉलेज के 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय मोहन ने बताया कि टैलेंट होने के बावजूद अक्सर युवा इंटरव्यू के समय अपनी बात को सही तरीके से नहीं रख पाते। इसके पीछे कारण उनके मन में झिझक और घबराहट होती है। इससे उनमें आत्मविश्वास कम होता है। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के समय अपने दिमाग को स्थिर रखें और किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। कैथल से आई प्रशिक्षिका कंचन सेठ ने बताया कि भाषा पर सही पकड़ रखें। छात्रों को रिज्यूम बनाने संबंधी भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि रिज्यूम बनाते समय गलतियों का विशेष ध्यान रखें। रिज्यूम बनाने के बाद इसकी अच्छी तरह से जांच करें और दूसरों से भी करवाएं। गलतियों की गुंजाइश न रहे। इंटरव्यू देते समय अच्छे ढंग से सरल तरीके से अपनी बात कहें। इस मौके पर पीयूष पसीजा, सुनील खुराना, रोबिन चुघ, दीपक सेठ, ज्योति सहित छात्रों ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed