फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जलंधर हत्या प्रकरण के आरोपियों से देसी कट्टा,चार मोबाइल व बेगनार कार बरामद 20-31-24

जलंधर हत्या प्रकरण के आरोपियों से देसी कट्टा,चार मोबाइल व बेगनार कार बरामद 20-31-24

Fri, 14 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
जलंधर हत्या प्रकरण के आरोपियों से देसी कट्टा,चार मोबाइल व बेगनार कार बरामद 20-31-24
फोटो नंबर 7 और 8, 35
विज्ञापन


हत्या में प्रयुक्त कट्टा, कार और मोबाइल बरामद
- जलंधर हत्याकांड के पांचों आरोपियों से सामान बरामद कर जिला सुधारगृह भेजा : एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सुरेंद्र उर्फ जलंधर हत्या प्रकरण में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीन की इस रिमांड अवधि में देसी कट्टे के अलावा चार मोबाइल फोन और वह वैगनआर कार भी बरामद की है। इसमें सवार होकर हत्यारोपी आए थे। यह खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने किया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को जिला सुधार गृह कुरुक्षेत्र में भेजने के आदेश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि 4 जुलाई 2017 को कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस के सामने एक प्रॉपर्टी एडवाइजर की दुकान में बैठे फतुहुपुर वासी सुरेंद्र उर्फ जलंधर की पांच गोलियां दाग कर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पिछले दिनों खेडी ब्राह्मणान से नवीन कुमार उर्फ काला पेगा पुत्र राम चंद्र वासी गांव पापडा जिला हिसार, अक्षय कुमार उर्फ अक्षर पुत्र धर्मपाल वासी मथाना, विनीत कुमार उर्फ काला पुत्र पालाराम वासी नजदीक प्रोफसर कालोनी थानेसर, लवप्रीत सिह उर्फ लक्की वासी खेड़ी ब्राह्मणान, जसविंद्र उर्फ काला पुत्र सुल्तान सिंह वासी दयालपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तारी के उपरांत कोर्ट में पेश कर इन्हें पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान पांचों से पूछताछ के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल, देसी कट्टा और एक वैगनआर कार को बरामद कर लिया है। बताया गया है कि उक्त वैगनआर कार एक हत्यारोपी ने अपने दोस्त से हरिद्वार जाने के लिए ली थी, पर इस कार का इस्तेमाल हत्या करने में किया गया।
विज्ञापन



जलंधर हत्या प्रकरण की जांच में दो और राउंडअप
पुलिस सूत्रों की मानें तो जलंधर हत्या प्रकरण की गुत्थी सुलझने के साथ अभी इस मामले में कई पेच फंसे हैं। इसकी गहनता से जांच जारी है। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जिसकी तह तक जाने के लिए पुलिस जुटी है। पता ये भी चला है कि पुलिस ने इस हत्या प्रकरण में दो और युवकों को राउंड अप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्सू पेगा और संजू पंडित की तलाश
जलंधर हत्या प्रकरण में पांच युवकों की गिरफ्तारी के बाद थाना सिटी के प्रभारी संदीप कुमार ने कई खुलासे किए थे। उन्होंने इस मामले में जस्सू पेगा और संजू पंडित के नाम का भी खुलासा किया था। पुलिस का मानना है कि जलंधर हत्या प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके पांच आरोपियों के अलावा छह और ऐसे नाम हैं, जिनसे पुलिस अगले दिनों में पूछताछ करेगी और अहम सबूत जुटाने के बाद इनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। इन्हीं में दो नाम जस्सू पेगा और संजू पंडित के नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed