फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   विश्वविद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थियों ने वीसी के पुतले की शवयात्रा निकाल किया दाह संस्कार

विश्वविद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थियों ने वीसी के पुतले की शवयात्रा निकाल किया दाह संस्कार

Sat, 02 Mar 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थियों ने वीसी के पुतले की शवयात्रा निकाल किया दाह संस्कार

विज्ञापन
केयू में छात्रों का हंगामा, छावनी बना परिसर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय की संयुक्त छात्र संघर्ष समिति ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रतीकात्मक रुप से कुलपति की शवयात्रा निकाली। पूरे परिसर में इस शवयात्रा को निकालने के बाद दोपहर उसे आग के हवाले किया गया।
शुक्रवार सुबह ही संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले कई छात्र संगठन यूनिवर्सिटी मार्केट में एकत्रित हुए। कक्षाओं का बहिष्कार कर शुक्रवार को दूसरे दिन विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर गए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और आर्ट फैकल्टी के नजदीक कुलपति का पुतला फूंका। प्रदर्शन की भनक लगते ही विश्वविद्यालय एवं पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा और सुरक्षा की दृष्टि से कुलपति कार्यालय के समक्ष भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बता दें कि वीरवार को भी सैकड़ों विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुलपति से मुलाकात न कराए जाने से आहत छात्र नेता एवं विद्यार्थी भड़क गए और जबरदस्ती वीसी कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। स्थिति पर काबू पाते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना पड़ा। इससे पहले भी समिति के बैनर तले विद्यार्थी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे तनावपूर्ण माहौल के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन कुलपति कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की भनक लगते ही डीएसपी अशोक कुमार सहित सीआईए-1, सीआईए-2, केयूके थाना प्रभारी, थर्ड गेट चौकी प्रभारी सहित भारी पुलिस बल ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संघर्ष समिति के संयोजक विनोद गिल ने कहा कि विद्यार्थी लंबे समय से विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति से बातचीत करने के लिए कार्यालय के कई बार चक्कर काट चुके हैं। कुलपति विद्यार्थियों से मुलाकात करने की बजाय अड़ियल रवैया अपना रहे हैं। इस संदर्भ में वीरवार को भी कुलपति ने कार्यालय में मुलाकात नहीं की। यही नहीं, प्रशासन ने समस्याओं का समाधान निकालने की बजाय विद्यार्थियों पर दबाव बनाया। विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात कर माहौल खराब किया जा रहा है। संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले विद्यार्थी केयू वीसी हटाओ विश्वविद्यालय बचाओ के नारे के साथ पांच मार्च से अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed