{"_id":"5c7837debdec222be7359899","slug":"121551382494-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को बचाने के प्रयास में श्रद्वानंद चौक से टकराया कैंटर, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार को बचाने के प्रयास में श्रद्वानंद चौक से टकराया कैंटर, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वीरवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कार को बचाने के प्रयास में एक कैंटर चालक गाड़ी का संतुलन खो बैठा और कैंटर श्रद्धानंद चौक से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों का कहना था कि सुबह का समय था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। कैंटर पूरे दिन वहीं खड़ा रहा जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
जानकारी अनुसार एक कैंटर पीबी 11एएम6762 सुबह करीब पांच बजे पंजाब के पिपली की ओर से पंजाब के समाना जा रहा था। वह श्रद्धानंद चौक पर पहुंचा ही था कि एक कार अचानक ही दूसरी ओर से आ गई। इसे बचाने का प्रयास किया तो कैंटर चौक से टकरा गया, जिससे चौक व कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कैंटर चालक घायल होने से बच गया, लेकिन वह कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नंबर के आधार पर कैंटर के मालिक को सूचना दी गई। देर सायं तक भी मालिक नहीं पहुंच पाया, जिसके चलते दुर्घटनाग्रस्त कैंटर नहीं हटाया गया और पूरा दिन यातायात बाधित रहा। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कैंटर मालिक को सूचना दे दी गई है।