फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   चीनी बताकर बेच गए निम्न स्तर के चावल के कटटे, बोलेरो सवार आरोपी फरार

चीनी बताकर बेच गए निम्न स्तर के चावल के कटटे, बोलेरो सवार आरोपी फरार

Fri, 04 Jan 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
चीनी बताकर बेच गए निम्न स्तर के चावल के कटटे, बोलेरो सवार आरोपी फरार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव कोलापुर में बोलेरो सवार युवक चीनी की जगह निम्न स्तर का चावल बेचकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों को चावल के कट्टे खोले जाने पर अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह ही बोलेरो में सवार करीब छह युवक गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने एक खुले कट्टे में चीनी दिखाई और प्रति कट्टा 1250 रुपये रेट बताया। चीनी व रेट को देख गांववासी सूच्चा सिंह व गुरनाम ने 6 कट्टे खरीद लिए, लेकिन कुछ देर बाद घर में परिजनों ने एक कट्टा खोला तो उसमें निम्न स्तर का चावल भरा मिला। इसके बाद अन्य कट्टे भी खोले गए तो उनमें भी यह चावल ही पाया गया। इससे ग्रामीणों को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने बोलेरो सवार युवकों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा जबकि देर रात तक भी इस संबंध में किसी ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed