फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कालका हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग,पांच दम घुटने के कारण अस्पताल में दाखर

कालका हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग,पांच दम घुटने के कारण अस्पताल में दाखर

Wed, 28 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
कालका हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग,पांच दम घुटने के कारण अस्पताल में दाखर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मंगलवार तड़के तीन बजे शाहाबाद और कुरुक्षेत्र बीच 12312 कालका-हावड़ा मेल ट्रेन की जनरल पैसेंजर एवं पार्सल बोगी में गांव धीरपुर के निकट भीषण आग लग गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। 13 यात्रियों की हालत धुएं के कारण दम घुटने से बिगड़ गई। 12 यात्रियों को निजी अस्पताल में उपचार के बाद शाम तक घर भेज दिया गया। एक महिला यात्री की हालत बिगड़ने की वजह से उसे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल रेफर किया गया है। आग लगने के बाद मची भगदड़ में भी कई यात्रियों को छुटपुट चोटें आई हैं। मेन लाइन पर हुई इस घटना के बाद करीब चार घंटे तक रेलवे ट्रैफिक प्रभावित रहा।
कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की जिस बोगी में आग लगी वह इंजन के ठीक पीछे वाला जनरल डिब्बा था। डिब्बे के आगे और पीछे रेलवे की ओर से बुक किया सामान भी था। इनमें दवाइयां, साइंस उपकरण, अंडे, हरी ताजा मटर की बोरियां व अन्य सामान भी लोड किया गया था। आग में सारा सामान स्वाह हो गया। इसी सामग्री में कुछ ऐसे सामान की आशंका जताई जा रही है, जिसकी वजह से आग लगी। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में अधिकारियों ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा है। डीआरएम रविंद्र नाथ, एडीआरएम नवीन परशुराम, कुरुक्षेत्र के डीसी डॉ. एसएस फुलिया व दूसरे अधिकारियों के अलावा जीआरपी व आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। इन अधिकारियों ने निजी अस्पताल में उपचाराधीन पांचों यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। समय रहते लोको पायलट की मदद से बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के एसआई ने केमिकल को बताया आगजनी की वजह
रेलवे पुलिस के एक एसआई के मुताबिक, बोगी में रखे किसी केमिकल की वजह से आग लगी है। जबकि डीआरएम ने अभी तक कारणों की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर भेजने की व्यवस्था प्रशासन करेगा : डीसी
डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां, चार एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। उपचार के बाद यात्रियों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी रेलवे और जिला प्रशासन करेंगे। उन्होंने अधिकारियों विशेषकर सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि प्रभावित रेल यात्रियों के इलाज तक उनके संपर्क में रहें।


भारती को गंगाराम अस्पताल किया रेफर
दिल्ली पहाड़गंज वासी पत्नी भारती पत्नी संजीव सोनकर, इनका पुत्र 10 वर्षीय पुत्र वंश, 35 वर्षीया बेबी पत्नी विनोद सोनकर,10 वर्षीय विनीत पुत्र विनोद सोनकर, 35 वर्षीय मौने पत्नी रामबाबू की ट्रेन में आगजनी के दौरान दम घुटने से हालत बिगड़ गई थी। इन्हें तत्काल प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। भारती को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी सभी को शाम तक छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed