फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सता में आने पर हर पडे लिखे युवा को देंगे पहली कलम से नौकरी : चौटाला

सता में आने पर हर पडे लिखे युवा को देंगे पहली कलम से नौकरी : चौटाला

Sun, 03 Jun 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सता में आने पर हर पडे लिखे युवा को देंगे पहली कलम से नौकरी : चौटाला
लाडवा। इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा है। लाडवा अनाज मंडी में शनिवार को इनेलो-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उपचुनावों के नतीजों से भाजपा बुरी तरह डरी हुई है जिससे भाजपा समयपूर्व चुनाव करा सकती है। हरियाणा में सत्ता में आते ही सबसे पहला काम हर पढ़े लिखे नौजवान को नौकरी देने का किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे अपने साथ अधिक से अधिक लोगों को जोडे़ं और पार्टी व गठबंधन को मजबूत कराने का काम शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को लगने लगा है कि भाजपा का विकल्प मात्र इनेलो-बसपा गठबंधन है इसलिए दूसरे दलों से जुडे़ बहुत लोग अब इनेलो में आने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

भाजपा पर चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में अनेक वादे किए थे लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने घोषणापत्र को छुआ तक नहीं। भाजपा ने सरकार बनाने के बाद हर वर्ग के लोगों को सताने का ही काम किया है जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। भाजपा के कारनामों से दुखी लोग अब उपचुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा की जातपात की गंदी राजनीति से तंग जनता को छुटकारा दिलाने के लिए इनेलो ने बसपा से गठबंधन किया है जिसमेें फैसला लिया गया कि आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर केंद्र में बहन मायावती प्रधानमंत्री बनेगी और हरियाणा प्रदेश की बागडोर इनेलो के हाथ में होगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ने जब भी सत्ता प्राप्त की तो जनहित के कामों को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगा दिया जिससे लोगों को खुशहाली का वातावरण मिला। उन्होंने एसवाईएल , किसानों की फसल के कम दाम, बेरोजगारी, दलित उत्पीडन व अनेक मसलों को लेकर भी भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। इससे पहले कार्यकर्ता स मेलन को इनेलो नेता चौ. शेर सिंह बडशामी की पुत्रवधु सपना बडशामी व इनेलों के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुलतानी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जोगध्यान, हरीश छाबडा, जसविंद्र पंजेटा, जसवंत मेहरा, गुरदेव सूरा, जगीर सिंह मेहरा, स्वीटी भुल्लर, राकेश खुराना, पूर्व नपा प्रधान लालचंद नंबरदार, धर्मी कडामी, आकाश गर्ग, विजय ढींगडा, बलदेव सहित बडी भारी सं या में इनैलो-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो जिलाध्यक्ष ने लाडवा विधायक को दी चुनौती
इनेलो-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुलतानी द्वारा लाडवा विधायक की लोकप्रियता पर की गई टिप्पणी लाडवा क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय रही। कुलदीप मुलतानी ने कहा कि लाडवा के विधायक पवन सैनी अपनी लोकप्रियता देखना चाहते हैं तो वे इस कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित भीड़ का एक चौथाई भी अपनी रैली में इकट्ठा करके दिखा दें। उनकी इस टिप्पणी का मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed