{"_id":"64ab12c16d5aba453e0d7124","slug":"12-youths-of-haryana-punjab-stranded-in-libya-for-four-months-no-contact-for-two-months-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-781-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चार माह से लीबिया में फंसे हरियाणा-पंजाब के 12 युवक, दो माह से संपर्क नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चार माह से लीबिया में फंसे हरियाणा-पंजाब के 12 युवक, दो माह से संपर्क नहीं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा-पंजाब के 12 युवक पिछले चार महीने से लीबिया में फंसे हुए हैं। एजेंट ने 12-12 लाख रुपये लेकर उनको सर्बिया भेजने का आश्वासन दिया था। दो महीने से उनके परिजनों से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ है। किसी अनहोनी के डर से परिजन बेहद चिंतित है। उधर एजेंट फरार चल रहा है। परिजन बच्चों की वतन वापसी के लिए प्रशासन और सरकार से गुहार लगा रहे हैं।
इस संबंध में बातचीत के दौरान रामगढ़ रोड के संजीव ने बताया कि उसके भाई परमजीत सिंह सहित हरियाणा-पंजाब के 12 युवकों को सर्बिया भेजने के लिए पिहोवा के एजेंट मदन लाल और उसकी पत्नी ने 12-12 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने उनके ग्रुप को छह फरवरी को अमृतसर के एयरपोर्ट से सर्बिया के लिए रवाना किया था। मगर बाद में उनको पता चला कि आरोपी ने उनको डॉंकी के जरिये सर्बिया भेजा है। विरोध करने पर आरोपी ने उनको सही सलामत पहुंचाने का भरोसा दिलाया था, मगर लीबिया पहुंचते ही उनका युवकों से संपर्क टूट गया। छह और 13 मई को उसकी अपने भाई से अंतिम बार बात हुई थी, उसके बाद से कोई बातचीत नहीं हुई है। उधर एजेंट से संपर्क किया तो आरोपी ने कुछ दिन टालमटोल करता रहा और उसके बाद आरोपी फरार हो चुका है। इसके चलते उन सभी को अपने बच्चों की चिंता रही है। वह लोग बार-बार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।
नौकरी दिलाने का दिया था झांसा
आरोपी एजेंट ने उनको विदेश में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इस एवज में आरोपी ने उनसे एडवांस पैसे की मांग की थी। भरोसा करके उन सभी ने एडवांस पैसे दिए थे। आरोपी ने उनको विश्वास दिलाया था कि बच्चों को जंगल या पानी के रास्ते नहीं बल्कि सीधा सर्बिया भेजेगा, मगर उसने दुबई, कुवैत, अलेक्जेंड्रिया और लीबिया के रास्ते डॉंकी में सर्बिया भेज दिया।
विज्ञापन
करनाल के एक और कुरुक्षेत्र के चार युवक फंसे
इस ग्रुप में जिला कुरुक्षेत्र के चार युवक परमजीत सिंह रामगढ़ रोड, रोहित कुमार गुमथला गढू, अंकुर बड़ाम, राहुल शर्मा बाखली, जसबीर सिंह अमली अंबाला और राहुल कुमार मधुबन करनाल के शामिल हैं। वहीं पंजाब के अनमोल सिंह, अजय, संदीप, अशाेक, सुखविंद्र और टोनी है।
अनिल विज से लगाई गुहार
इस मामले को परिजन राज्यमंत्री संदीप सिंह व सांसद नायब सैनी को गुहार लगा चुके हैं, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शनिवार को वह लोग गृहमंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे थे, मगर किसी कारणवश उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। मांग है कि गृहमंत्री अनिल विज उनकी मदद करें ताकि उनके बच्चे सही-सलामत घर आ जाएं।