फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   12 samples of seeds were collected after reaching the establishments of seed sellers.

Kurukshetra News: बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंच एकत्रित किए बीजों के 12 सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
12 samples of seeds were collected after reaching the establishments of seed sellers.
कुरुक्षेत्र। बीज विक्रेता की दुकान पर बीजों के सैंपल लेते कृ​षि विभाग के अ​धिकारी । विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले में अलग-अलग जगहों पर औचक निरीक्षण करके बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से बीजों के 12 सैंपल एकत्रित किए हैं। इन बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सीजन के दौरान निरंतर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर सैंपल लिए जाएंगे, अगर किसी भी स्तर पर बीजों की गुणवत्ता में कमी पाई या फिर निर्धारित दरों से ज्यादा रेट में बीजों की बिक्री की तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गुण नियंत्रक शशीपाल शर्मा की टीम ने पिहोवा व थानेसर में अलग-अलग जगहों पर बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण किसानों के माध्यम से बीजों को लेकर बरती जा रही अनियमितता से संबंधित मिली शिकायतों के आधार पर किया गया। शशीपाल शर्मा ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार और उपनिदेशक के मार्गदर्शन में टीम के सदस्यों ने बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण करके 12 सैंपल लिए है। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की भी जांच की गई है। इस जिले में पिहोवा और थानेसर से बीजों की किस्मों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त द्वारा आदेश जारी किए गए। इन आदेशों के अनुसार विशेष सैंपलिंग अभियान शुरू किया गया है, जो भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed