{"_id":"66ee38e9f63e01c14c0ce786","slug":"11th-class-student-went-missing-from-school-kurukshetra-news-c-18-knl1008-479776-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्कूल गया 11वीं का छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्कूल गया 11वीं का छात्र लापता
Sat, 21 Sep 2024 08:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:39 AM IST
विज्ञापन
करनाल। मोहिदिनपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने के लिए गया 11वीं का छात्र लापता हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। नगला मेघा गांव निवासी सतीश कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 16 वर्षीय लड़का संदीप मोहिदिनपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वह 18 सितंबर को भी वह स्कूल गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। तलाश करने के पर बेटे का कोई सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन