फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   118 players gave trial for inter zonal kabaddi competition

Kurukshetra News: इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 118 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
118 players gave trial for inter zonal kabaddi competition
कुरुक्षेत्र। खेल विभाग की ओर से 20 जनवरी को अंबाला जिले के बड़ागढ़ गांव में निर्मित आधुनिक खेल परिसर में इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के लिए शनिवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में चयन ट्रायल हुआ, जिसमें कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला, यमुनानगर व करनाल से पुरुष वर्ग में 50 और महिला वर्ग में 68 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इन ट्रायल के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 12 महिला खिलाड़ियों और 12 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ट्रॉयल सुबह ही शुरू कर दिए गए, जिस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह बना रहा। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अंबाला में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। यह खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका होगा। खिलाड़ियों के चयन के दौरान लॉन टेनिस प्रशिक्षक गौरव शर्मा, कुश्ती प्रशिक्षक जसमिंद्र सिंह, संदीप, रोशनी देवी व अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे। खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed