{"_id":"5c798776bdec2273875d6891","slug":"11551468406-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन की तर्ज पर पहली बार निकलेगी भोले शंकर की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन की तर्ज पर पहली बार निकलेगी भोले शंकर की बारात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उज्जैन की तरह निकलेगी महाकाल की बारात
- नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने किया पहली बार प्रयास
- शिवरात्रि पर निकाली जाएगी भगवान शंकर की शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के लोगों एवं शिवभक्तों के लिए शिवरात्रि विशेष होगी। शिवरात्रि सेवा मंडल द्वारा 2 मार्च को नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से उज्जैन की तर्ज पर पहली बार भोले शंकर की बारात निकाली जाएगी। बारात शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं अन्य श्रद्घालु शामिल होंगे। आयोजन कमेटी के सदस्य मनोज परुथी ने बताया कि दु:खभंजन सेवा समिति, बर्फानी सेवा मंडल, अमरनाथ मणि महेश सेवा मंडल, हर हर महादेव सेवा मंडल, भारतीय रक्षा मंच, लोक कल्याण मंच, ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, जेसीआई क्लब, फिनिक्स क्लब तथा साईं सेवा समिति इत्यादि संस्थाओं के सहयोग से शिवरात्रि के पावन अवसर पर भोले शंकर की बारात शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा का आयोजन उज्जैन की तर्ज पर ही किया गया है। परुथी ने बताया कि उज्जैन की शोभा में तो ऐसा माना जाता है कि सभी देवी देवता भी धरती लोक पर आकर भोले शंकर की बारात शोभा यात्रा में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया 2 मार्च को कुरुक्षेत्र की भोले शंकर की बारात में भोले नाथ की झांकियां, पंजाब से आए कलाकारों द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा के मार्ग पर रंगोलियां, पंजाबी ढोल, नासिक ढोल, शहनाई वादन, भोलेनाथ बारात शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए पाईपर बैंड, शिव तांडव अघोरियों के संग, जंघम यात्रा जो भोले नाथ का विवाह पढ़ेगी, भोलेनाथ की पालकी, भगवान शिव भक्तों द्वारा 11 ढोल नगाड़े, 11 मृदंग, 11 डमरू तथा 11 शंखनाद, 11 ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण इत्यादि विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। बताया कि ऐसा त्यौहार मनाने का उद्देश्य भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों तथा त्यौहारों से अवगत कराना है। भोले शंकर की बारात शोभायात्रा दु:खभंजन महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, न्यू कालोनी, अमीन रोड तथा गोल बैंक इत्यादि से होती हुई दु:खभंजन महादेव मंदिर में संपन्न होगी।