फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   यातायात नियमों की अवहेलना पड़ी भारी, 619 वाहन चालकों के किए चालान

यातायात नियमों की अवहेलना पड़ी भारी, 619 वाहन चालकों के किए चालान

Fri, 01 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना पड़ी भारी, 619 वाहन चालकों के किए चालान
यातायात नियमों की अवहेलना पर 619 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहन चालकों पर भारी पड़ने लगा है। बुधवार को ऐसे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस डे मनाया। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले 619 वाहन चालकों के चालान किए गए व बिना कागजात वाले 6 वाहनों को इंपाउंड किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग की ओर से यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए थे। इसी के चलते बुधवार को जीरो टॉलरेंस डे के तहत यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 619 वाहनों के चलान काटे और 6 को जब्त कर लिया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को सुबह 8 बजे से लेकर देर रात तक चलाए गए जीरो टॉलरेंस डे पर कुल 619 चालान किए गए। सबसे ज्यादा एसएचओ ट्रैफिक द्वारा 128 चालान किए गए। थाना शाहबाद एरिया में 42, थाना बाबैन में 42 चालान व 3 जब्त, थाना लाडवा इलाके में 25 के चालान और एक को जब्त किया गया, थाना इस्माईलाबाद में 10 के चालान काटे गए और 2 को जब्त किया गया। थाना पिहोवा में 30 वाहनों के चालान काटे गए। थाना सदर थानेसर इलाके में 66, थाना शहर थानेसर में 70, थाना केयूके में 11, महिला थाना द्वारा 8 चालान तथा 1 वाहन इंपाउंड किया गया। थाना झांसा में 16 चालान किए गए।
विज्ञापन

वहीं ई-चालानिंग के माध्यम से 171 चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा एल्को मीटर की मदद से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के भी चालान किए गए। वहीं महिला पुलिस द्वारा ज्यादातर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली महिलाओं के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के किए चालान
बुधवार को जीरो टॉलरेंस डे पर जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 21 लोगों के चालान किए गए। यातायात थाना प्रभारी द्वारा कोटपा के तहत 20 लोगों के चालान काटे गए। वहीं थाना प्रभारी शहर थानेसर निरीक्षक प्रतीक द्वारा भी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले दस लोगों के चालान किए गए। इसी प्रकार थाना लाडवा द्वारा एक व्यक्ति का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed