फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सीवरेज और पानी समस्या पर भड़के नंद कॉलोनी-दो के निवासी

सीवरेज और पानी समस्या पर भड़के नंद कॉलोनी-दो के निवासी

Tue, 07 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज और पानी समस्या पर भड़के नंद कॉलोनी-दो के निवासी
सीवरेज और पानी समस्या पर भड़के नंद कॉलोनी-दो के निवासी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
नंद कॉलोनी-2 की गली नंबर-12 में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गली में सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के भड़के कॉलोनीवासियों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनी की दूसरी सभी गलियां पक्की होने के साथ उनमें सीवरेज, लाइट और पानी की पूरी व्यवस्था है। उनकी गली अभी कच्ची है। इससे बारिश के दिनों में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के चलते बारिश के दिनों में उनके बच्चे कई बार स्कूल से वंचित रह जाते हैं। लोगों ने बताया कि गली में कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है। इसके लिए वे कई बार प्रशासन से गुहार भी लगा चुके है। लेकिन, उनकी यह समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है। इस मौके पर संजय सैनी, सोहन लाल, विनय, डॉ. मलिक, तरसेम, यशपाल, हरजिंद्र, नरेश, सीमा, संदीप कौर, पूजा आदि मौजूद रहे।

सीवरेज की समस्या गंभीर
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनकी गली में सीवरेज की सुविधा नहीं है। इससे उनके घरों से निकली गंदगी खाली पड़े प्लॉटों में इकट्ठा हो रही है। इससे बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। एक और तो सरकार खुले में शौचमुक्त अभियान को लेकर सख्त दिखाई है। दूसरी ओर सरकार सीवरेज सुविधा नहीं दे रही है। ऐसे में सरकार का शौचमुक्त अभियान मात्र दिखावा लग रहा है। दूसरी सबसे बड़ी समस्या यहां पानी की है। पानी की पाइप लाइन नीचे दबी हुई है। पानी का दबाव नहीं बनने के कारण पानी कम मात्रा में घरों में पहुंचता है। इस समस्या के लिए उन्होंने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को गुहार लगा चुके है। आज तक उनकी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के कारण अटका काम
नप सचिव सुशील कुमार ने बताया जनस्वास्थ्य विभाग की वजह से काम अटका हुआ है। गली में अभी तक सीवरेज नहीं डाला गया है। इस कारण गली का निर्माण कार्य अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज के लिए लेवल सही नहीं
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ श्याम लाल ने बताया कि सीवरेज के लिए गली का लेवल सही नहीं है। जब तक इसका लेवल नहीं होगा। तब सीवरेज डाला जाएगा। लेवल के लिए मिट्टी डालनी होगी। काम नप का है। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या के लिए उसकी जांच करवा दी जाएगी।


विभागों की आपसी तनातनी का खामियाजा भुगत रहे लोग
नप और जनस्वास्थ्य विभाग की आपसी तनातनी का खामियाजा गली के लोग भुगत रहे है। दोनों ही विभाग एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ रहे है। इन्हें जनता की समस्या नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed