फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शिरड़ी वाले साईं बाबा आया है दर पे तेरे सवाली...

शिरड़ी वाले साईं बाबा आया है दर पे तेरे सवाली...

Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शिरड़ी वाले साईं बाबा आया है दर पे तेरे सवाली...
शिरड़ी वाले साईं बाबा आया है दर पे तेरे सवाली...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री शिरड़ी साई मंदिर में वीरवार को साईं भक्तों ने दर्शन करके धूप आरती में भाग लिया। कई श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसाद वितरित किया। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि साईं जी कहते थे कि बिना सोचे विचारे कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। पहले अपने विवेक से अच्छे-बुरे का भेद करो फिर जो मानवता के अनुकूल हो वही कार्य करो। यह अच्छा, बुरे का ज्ञान हमारा पथ प्रदर्शक और सच्चा गुरु है। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य यजमान रमन बंसल परिवार ने ज्योति प्रज्जवलन की रस्म करके साईं पालकी में भाग लिया।

इसमें भजन गाते हुए साईं भक्त पालकी में शामिल हुए। भजन गायकों द्वारा सुनाए गए भजन शिरड़ी वाले साईं बाबा आया है दर पे तेरे सवाली... और साईं राम तेरे हजारों हाथ... पर श्रद्धालु झूम उठे। भंडारे में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। साईं आरती में पुजारी वासुवा ममगाई और माणिक शर्मा, मैनेजर दीपक शर्मा, अरुण गौड़, श्याम सुंदर सेठी, राजेश्वर, नवीन शर्मा, सन्नी मुंजाल, भूषण मुंजाल, कमलेश रानी, सुरेश, सत्य प्रकाश, नीना गुप्ता, गौरव अरोड़ा, बलदेव राज, चंद्रभान, शंकरीदेवी, सीमा अरोड़ा, अनिल बजाज और राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed