{"_id":"59da705c4f1c1b0d698b4adf","slug":"11507487836-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आएगी शेरा वालिए मां, दिल से बुला के देख....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आएगी शेरा वालिए मां, दिल से बुला के देख....
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आएगी शेरा वालिए मां, दिल से बुला के देख....
जगदंबा सेवा समिति द्वारा विशाल भगवती जागरण एवं भंडारा आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नगर की विख्यात सामाजिक एवं धार्मिक संस्था जगदंबा सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात काली कमली मां भद्रकाली सिद्धपीठ प्राचीन मंदिर में भगवती जागरण और अखंड भंडारा आयोजित किया गया। भगवती जागरण में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम सात बजे गणेश पूजन और विशाल भंडारा आरंभ हुआ।
आश्रम के भद्रकाली मंदिर में भगवती जागरण की पवित्र ज्योति मंदिर में ही प्रज्ज्वलित की गई। इसे मंत्रोच्चारण और भजनों के बीच समिति के कार्यकर्ता जागरण के दरबार में लाए। भगवती जागरण में जालंधर से गायक शुभम शर्मा और अकबर आलम, दिल्ली से सोनू, नेहा और नितिन वोहरा ने गणेश के साथ ही सरस्वती वंदना पेश की। उन्होंने आए-आए हैं नवरात्रे, मईया शेरांवाली के... और ओढ़ के चुनरिया लाल, मैं नाचूं तोहरे अंगना में... सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालुओं झूम उठे। प्रत्येक भजन के अंतराल में गायकों ने मां दुर्गा द्वारा चंड-मुंड, रक्तबीज, महिषासुर वध, नवरात्र महिमा, दुर्गा की उत्पत्ति और कलियुग में देवी आराधना के फल के बारे में बताया। विशेष रूप से दुर्गा सप्तशती के मंत्रों की व्याख्या बताते हुए 52 शक्तिपीठ भी बताए। पंडित श्रीराम शर्मा और पंडित ज्योति प्रकाश ने महामाई का पूजन संपन्न करवाया। निखिल महादेव आर्ट्स ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक झांकियां पेश कीं। मंच से दानी सज्जनों के नामों की घोषणा की जाती रही। भगवती जागरण की आरती में समिति के अध्यक्ष अशोक गर्ग बिट्टू, मनोज गुप्ता, विकास सिंगला, धर्मेंद्र मोर, राकेश गर्ग, सुरेश गर्ग, शमी गेरा, राजकुमार कालड़ा, सतपाल गुप्ता, राजेश गोयल, सोम सिंधवानी, डॉ. अश्विनी मेहता, डॉ. पवन बंसल, संजय सिंगला, साक्षी गोपाल, अनिल जांगड़ा, गौतम, संजय राधे, राजेश मोदगिल, राहुल नरवाल, राजीव गर्ग, कृष गर्ग, संदीप गुप्ता, नमन, राघव, प्रवीण सहारण, रोशन लाल मित्तल, सुरजीत सिंह, हरबंस गुप्ता, बबली, सुमन, सुनीता, बिंदू सूरी, रामअवतार मित्तल आदि ने भाग लिया। जागरण से पूर्व विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह आरती के बाद महामाई को 56 भोग लगाए गए। कन्या पूजन के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।