फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भाई जैता जी सिख पंथ के महान जरनैल : अजराना

भाई जैता जी सिख पंथ के महान जरनैल : अजराना

Sun, 08 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
भाई जैता जी सिख पंथ के महान जरनैल :  अजराना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
हरियाणा सिख परिवार के प्रदेशाध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि भाई जैता को सिख पंथ का महान जरनैल माना गया है। दशमेश पिता ने भी उन्हें ‘रंघरेटे गुरु के बेटे’ के खिताब से नवाजा था। इसलिए युवा पीढ़ी को उनके आदर्श पर चलना चाहिए। वे रविवार को शहीद बाबा जीवन सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पंजाबी धर्मशाला में आयोजित गुरमत समागम में संगत को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का आयोजन शहीद बाबा जीवन सिंह शिक्षण एवं भलाई ट्रस्ट ने किया था। इससे पहले फौजी कॉलोनी के गुरुद्वारा साहिब में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब ने विराम लिया। इसके बाद विशाल दीवान सजाया गया। समागम में एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही के हजूरी रागी भाई बलविंद्र सिंह और गुरबाणी कथावाचक भाई कुलविंद्र सिंह ने संगत को भाई जैता के इतिहास से जोड़ा। ढाडी जत्था भाई चरणजीत सिंह मोहनपुरी ने जोशीली वारों के माध्यम से संगत में जोश भर दिया। गुरुद्वारा नीलधारी संप्रदाय पिपली साहिब की गतका टीम ने सिख मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। शहीद बाबा जीवन सिंह और मजहबी सिख सुधार सभा के प्रधान सूबेदार बलदेव सिंह और कैप्टन प्रगट सिंह बोधनी ने बताया कि समागम का उद्देश्य समाज की युवा पीढ़ी को भाई जैता के गौरवमयी इतिहास से अवगत कराना है।
विज्ञापन

ट्रस्ट की ओर से मुख्य अतिथि कवंलजीत सिंह अजराना, लखविंद्र सिंह संधू, कुलवंत सिंह भट्टी, रघबीर सिंह संधू, दिलबाग सिंह दबखेड़ी, मास्टर सुखदेव सिंह, करनैल सिंह आदि को भाई जैता अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुंची संगत के लिए गुरु के लंगर की व्यवस्था की गई थी। ट्रस्ट के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रघबीर सिंह संधू ने अतिथियों का स्वागत किया। नगर परिषद् थानेसर के उपाध्यक्ष सुरिंद्र सिंह छिन्दा ने भी समागम में शिरकत की। इस अवसर पर जसविंद्र सिंह गिल, डॉ. गुरदीप सिंह, गुरबचन सिंह, अमरीक सिंह, धर्म सिंह फौजी, सुखविंद्र सिंह उठवाल, हरचरण सिंह, मोहन सिंह खालसा, जसवंत सिंह, हरबंस सिंह, गुरचरण सिंह, सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह भट्टी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed