{"_id":"5953fab04f1c1b93718b45d9","slug":"11498675888-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उडन दस्ते, सीआइडी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उडन दस्ते, सीआइडी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम उडन दस्ते, सीआइडी व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद । कस्बे व गांव झांसा में सीएम उडन दस्ते, सीआइडी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी की। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार तो छापे मारी की सूचना के बाद ही अपनी दुकानें बंद करके चले गए। इन टीमों ने कस्बे में एक दूध की डायरी से दूध के सैंपल लिए। वहीं गांव झांसा से भी एक डायरी पर छापेमारी की। कस्बे में बरसात के दौरान ही सीएम उड़नदस्ते ने पुरानी अनाज मंडी के निकट शर्मा डायरी पर छापे मारी की। सीएम उडन दस्ते के साथ स्वास्थ्य विभाग व सीआइडी के कर्मचारी भी थे। इस टीम ने डायरी से दूध के सैंपल भरे। वहीं गांव झांसा में जगदीश उर्फ विट्टू की डायरी से भी दूध के सैंपल एकत्रित किए गए। उडनदस्ते की इस कार्रवाई को देखते हुए दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार अपनी दुकान बंद करके चले गए। इन नमूनों को जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा जाएगा। वहां से कमी पाए जाने पर इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।