फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ नीलम शर्मा के सिर सजा चेयरपर्सन का ताज

भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ नीलम शर्मा के सिर सजा चेयरपर्सन का ताज

Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ नीलम शर्मा के सिर सजा चेयरपर्सन का ताज

विज्ञापन
नीलम शर्मा बनीं बाबैन पंचायत समिति की प्रधान
- बाबैन पंचायत समिति चेयरमैन का चुनाव
- सीधे मुकाबले में मलकीत सैनी को 7-5 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। आखिरकार भारी उठापटक के बीच तीसरी बार पंचायत समिति बाबैन के चेयरमैन का चुनाव शुक्रवार को लाडवा के एसडीएम अनिल यादव की देखरेख में हो गया। चुनाव के सीधे मुकाबले में बाबैन पंचायत समिति के वार्ड नंबर-1 की सदस्या नीलम शर्मा ने मलकीत सैनी बरगट को 7-5 के अंतर से हराकर प्रधानी के पद पर कब्जा जमाया।
ज्ञात रहे की बाबैन ब्लॉक समिति के तीन साल के कार्यकाल में तीन बार चेयरपर्सन पद का चुनाव हो चुका है, लेकिन दो बार के दलित चेयरमैन रंजीश के चलते निलंबित हो चुके हैं। अब स्वर्ण जाति का चेयरमैन कितने दिन निकालेगा, यह समय ही बताएगा। निवर्तमान चेयरमैन जिले सिंह बाबैन को चेयरमैन पद से हटाने के उपरांत शुक्रवार को इस पद का चुनाव होना निश्चित हुआ था, जिसमें समिति के सभी 12 सदस्यों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। चेयरपर्सन पद के लिए नीलम शर्मा के नाम का प्रस्ताव समिति के सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष मोहित शर्मा मंगौली जाटान ने किया, जबकि मलकीत सैनी के नाम का प्रस्ताव समिति के उपाध्यक्ष गौरव सुरा भगवानपुर ने पेश किया, लेकिन समिति के सदस्यों में चेयरमैन पद पर सहमति न बन पाने के कारण चुनाव अधिकारी अनिल यादव ने तुरंत चुनाव का रास्ता अपनाया। इसमें नीलम शर्मा को 7 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मलकीत सैनी को मात्र 5 मतों पर ही संतोष कर हार का मुंह देखना पड़ा। चुनाव अधिकारी अनिल यादव ने नीलम शर्मा को बाबैन पंचायत समिति का प्रधान घोषित कर उन्हें बधाई दी। वहीं बाबैन के नवनियुक्त थाना प्रभारी भूषण कुमार ने सुरक्षा प्रबंधों की कमान स्वयं संभाले रखी और पंचायत समिति के सदस्यों के अलावा अन्य बाहरी व्यक्ति को खंड कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान नीलम शर्मा ने अपने निर्वाचन पर समिति के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि जिन सदस्यों ने उन्हें अमूल्य वोट देकर प्रधान चुना है, वह उनकी भावनाओं पर खरा उतरेंगी। बोली कि वह क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराएंगी और समिति के सभी सदस्यों को सामान रूप से ग्रांट का वितरण करेंगी। जल्द ही पंचायत समिति की बैठक बुलाकर क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा उचित ग्रांट भी जारी की जाएंगी, जिससेे क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवर्तमान चेयरमैन जिले सिंह ने कहा कि नीलम शर्मा का पंचायत समिति के चेयरमैन पद पर निर्वाचित होना लोकतंत्र की बड़ी जीत है। पहले दो दलित चेयरमैन शीलू कुमारी एवं उन्हें खुद इस लिए इस पद से हाथ धोना पड़ा है, क्योंकि वे दोनों दलित समाज से संबंध रखते थे। जो लोग सरकार के नुमाइंदे बनकर इस पद पर पिछले तीन वर्षों से टकटकी लगाए बैठे थ, उनकी सभी आशाओं पर पानी फिर गया। जिले सिंह ने सहयोगी सदस्यों से अपील की है कि वे नवनियुक्त चेयरपर्सन नीलम शर्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और ईर्ष्या-द्वेष की रणनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें। जिले सिंह ने कहा कि वे भाजपा के सिपाही हैं और आगे भी भाजपा कार्यकर्ता के रूप पार्टी हित में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed