फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   किसानों को दी संचार सेवाओं की जानकारी, पशुओं के लिए बांटी दवाइयां

किसानों को दी संचार सेवाओं की जानकारी, पशुओं के लिए बांटी दवाइयां

Sat, 17 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
किसानों को दी संचार सेवाओं की जानकारी, पशुओं के लिए बांटी दवाइयां
किसानों को दी संचार सेवाओं की जानकारी, पशुओं के लिए बांटी दवाइयां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गांव मथाना के राजकीय पशु अस्पताल में पशुओं को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें इफको ने किसानों को संचार सेवाओं की जानकारी दी। इफको किसान संचार के प्रदेश प्रबंधक एके चावला ने बताया कि किसानों को नि:शुल्क संचार सेवाएं दी जा रही हैं। अब इफको किसान संचार एसएमएस के अलावा वॉइस मैसेज से भी किसानों को जानकारी दी जा रही है।

इफको के कृषि सुविधा एप के जरिए भी किसान अपने स्मार्ट फोन पर फसलों संबंधी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। मथाना पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार ने मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूकता पर चर्चा करते हुए मुंह-खुर और गलघोंटू के टीके लगवाने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया। बताया कि 16 से 18 मार्च तक रोहतक में प्रदेश स्तरीय पशु मेला लगेगा। खैरी पशु अस्पताल के वीएलडीए डॉ. मुल्तान सिंह ने बताया कि पशुओं में कम दूध की समस्या का मुख्य कारण पेट के कीड़े भी हो सकते हैं। दवाई के साथ लीवर संबंधित दवाई भी देना जरूरी है। पशुओं में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी पाई जाती है। मथाना के वीएलडीए डॉ. नरेंद्र सिंह ने शिविर में लाए पशुओं का उपचार करके उन्हें दवाइयां दी। मथाना की सरपंच किरण बाला के प्रतिनिधि तेजपाल ने अतिथियों से नियमित तौर पर शिविर लगाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर दबखेड़ा के पशु चिकित्सक डॉ. अतर सिंह और इफको जिला अधिकारियों के अलावा मान सिंह, शमशेर सिंह, पवन सोंटी, विक्रम सिंह, संजू अंटेहड़ी, गऊशाला सचिव हारजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed