{"_id":"5a526e094f1c1bd1408b53c1","slug":"111515351561-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचखंड सुपरफास्ट ने 21 घंटे कराया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचखंड सुपरफास्ट ने 21 घंटे कराया इंतजार
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचखंड सुपरफास्ट ने 21 घंटे कराया इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन पर रविवार को सुपरफास्ट, एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंची। कुछ गाड़ियां कम दृश्यता के चलते रद कर दी गई। सचखंड सुपरफास्ट ने यात्रियों को 21 घंटे तक इंतजार कराया। हालांकि, अधिकांश यात्रियों को रेलगाड़ियों के रद होने और लेट आने की जानकारी नहीं थी। इसलिए वे निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंच गए। वहां उन्हें इंक्वायरी विंडो से जानकारी मिली। इसके बाद यात्री दिनभर गाड़ियों के इंतजार में बैठे रहे।
रविवार को अंबाला की ओर जाने वाली बांद्रा से अमृतसर जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस निर्धारित समय 13.10 बजे से सवा घंटा लेट तो इंदौर-जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस 7.41 बजे से सात घंटे लेट रही। नांदेड-अमृतसर सचखंड सुपरफास्ट ने यात्रियों को निर्धारित समय 14.36 पर आने की बजाय 21 घंटे देर तक इंतजार कराया। इसके साथ ही नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब सुपरफास्ट भी निश्चित समय नौ बजे की बजाय छह घंटे लेट, कटिहार-अमृतसर बरौनी एक्सप्रेस 5.38 से करीब दस घंटे और दादर-पटियाला-अमृतसर को जाने वाली दादर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 7.52 से साढ़े सात घंटे लेट रही। दिल्ली की ओर जाने वाली अमृतसर-नई दिल्ली-नांदेड सचखंड सुपरफास्ट निश्चित समय 10.33 के स्थान पर साढ़े दस घंटे तो फाजिल्का-दिल्ली बठिंडा एक्सप्रेस 9.40 से दस घंटे लेट रही। रेलवे इंक्वायरी से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र-चंडीगढ़ पैसेंजर, सुपर सुपरफास्ट और कुरुक्षेत्र-मथुरा एक्सप्रेस को अधिकारियों के निर्देश पर 14 फरवरी तक रद कर दिया गया है।