{"_id":"5a4a85274f1c1b96368b7e92","slug":"111514833191-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक जश्र में डूबे रहे लोग- साल के पहले दिन चलता रहा बधाई देने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक जश्र में डूबे रहे लोग- साल के पहले दिन चलता रहा बधाई देने का सिलसिला
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नव वर्ष का धर्मनगरी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। देर रात तक लोग जहां नए साल के स्वागत के जश्न में डूबे रहे तो वहीं साल के पहले दिन देर शाम तक एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। अनेकों युवाओं ने शॉपिंग मॉल से लेकर होटलों में कार्यक्रमों का आयोजन कर जमकर खुशी मनाई तो वहीं सामाजिक संस्थाओं ने भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ का आयोजन किया तो कहीं भंडारे भी आयोजित किए गए।
कई संस्थाओं ने मरीजों को फल बांटकर नए वर्ष की खुशी मनाई। ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित जगत गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में नव वर्ष के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान आश्रम संचालिका साध्वी देवी मैत्रेयी आनंद ने प्रवचन दिए तो वहीं भंडारे का भी आयोजन किया। शहर के अग्रसेन चौक पर भी भंडारे का आयोजन किया। वहां सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहीं नहीं श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में एक कदम संस्था ने मरीजों को नववर्ष पर फल वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कालेज की प्रिंसिपल डॉ. उषा दत्त ने किया। उन्होंने कहा कि नव वर्ष जैसे पर्व पर मरीजों या जरूरतमंद लोगों की मदद करना पुण्य का कार्य है। इसे करने के लिए अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज की तरफ से इस प्रकार की संस्थाओं का हर संभव सहयोग दिया जाएगा। एक कदम संस्था के पदाधिकारी केआर शर्मा ने कहा कि यह संस्था समाज सेवा के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। संस्था की तरफ से नववर्ष के आगमन पर श्रीकृष्णा राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए हैं। इस मौके पर डॉ. सुच्चा सिंह सैनी, डॉ. तृप्ता, डॉ. संधू, एचएस सैनी, भले राम, विजय कुमार, विपिन गुप्ता, मन्नी राम सैनी, राकेश चोपड़ा, आरआर चप्पा, डीके गोंसाईं, आरसी मित्तल आदि समाज सेवी मौजूद थे।
बाक्स
सुख शांति के लिए किया हवन यज्ञ का आयोजन
------------------------------------
वार्ड नं 9 के अंर्तगत सेक्टर 2 में हुडा रेजिडेंट वेलफेयर के जिला प्रधान पवन चौधरी एवं पार्ष सुदेश चौधरी ने सेक्टरवासियों के साथ मिलकर नए वर्ष के स्वागत में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नए साल में सुख व शांति की कामनी की। हवन यज्ञ के बाद मिठाई बांटकर नव वर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर बनारसी मेहला, राजकुमार जगत, महाबीर, रामचंद्र, गोपाल सैनी, रघुवीर, जीव वत्स, हिमांशु, ओमप्रकाश जिंदल, अलका शर्मा, रानी राणा व कर्मजीत सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।