{"_id":"5a1daf914f1c1bc1678be61b","slug":"111511894929-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा धीमान समाज समिति के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा धीमान समाज समिति के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह संपन्न
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो न. 6
पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
विश्वकर्मा धीमान समाज कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। भगवान विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित समारोह में समिति के संस्थापक वेद प्रकाश धीमान, ईश्वरचंद धीमान और रामकुमार धीमान ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह के बाद बैठक में पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि समाज उत्थान के पहले से चल रहे कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी। बैठक में मान बढ़ाओ बेटी का कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया गया। इसमेें प्रत्येक कन्या की शादी में कन्यादान देने, आर्थिक पिछडे़ परिवारों की कन्याओं की शिक्षा पर खर्च करना, खेलों और प्रतियोगिताओं में पदक लाने वाली लड़कियों को सम्मानित करना। बैठक में 12 बिंदुओं पर विचार किया गया। इस अवसर पर नाथी राम, सुरेश धीमान, डॉ. कर्मचंद धीमान, महेंद्र धीमान, मुकेश धीमान, सुभाष धीमान नंबरदार, नरेंद्र धीमान, सरदार केसर सिंह, देवेंद्र धीमान, सुमेरचंद धीमान, पवन धीमान, रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।