{"_id":"59dbc0134f1c1b6a678b4f8f","slug":"111507573779-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रोगों के प्रति न बरतें लापरवाही : डा. आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रोगों के प्रति न बरतें लापरवाही : डा. आदित्य
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रोगों के प्रति न बरतें लापरवाही : डॉ. आदित्य
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सोमवार को मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत आदेश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एचएस गिल, प्राचार्य बीएल भारद्वाज ने की। इस कार्यशाला में मानसिक रोग विभाग के डॉ. आदित्य सोमानी व डॉ. आशीष शर्मा ने मानसिक रोगों व इसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई। डॉ. आदित्य ने चिंता जताते हुए कहा कि भारत में हर 10 व्यक्तियों के पीछे एक व्यक्ति मानसिक रोग का शिकार है और 2015-16 के राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के तहत 12 राज्यों का सर्वे किया गया था जिसमें 34 हजार लोग इस रोग से ग्रस्त पाए गए थे। जिसके मुताबिक हमारी 10.6 प्रतिशत आबादी इस रोग का शिकार है। डॉ. आदित्य ने कहा कि 21वीं सदी में मानसिक रोग कलंक का विषय माने जाते हैं इसलिए इन रोगों से ग्रस्त लोगों या उनके परिजनों को इस बीमारी को छुपाने की बजाए इसका उपचार करवाना चाहिए। डा. आदित्य ने कहा कि सभी को यह ध्यानार्थ होना चाहिए कि मानसिक रोग जानलेवा भी हो सकता है और इसका उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दिल का दौरा, लकवा के बीच गहरा संबंध है। इसलिए मानसिक रोग का उपचार करवाना जरूरी है। अस्पताल के महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता ने कहा कि आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मानसिक रोग के उपचार के लिए विशेष चिकित्सकों की टीम है जो रोगियों के उपचार के साथ-साथ जगह-जगह जागरूकता शिविरों का आयोजन कर इस रोग से पीड़ित लोगों को उपचार के लिए भी प्रेरित कर रही है। इस अवसर पर मेडिकल अध्यक्ष ब्रिगेडियर अमरजीत सिंह, महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।