{"_id":"596fa6f54f1c1b7a638b4696","slug":"111500489461-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे से बिजली रही गुल तो सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे से बिजली रही गुल तो सड़कों पर उतरे लोग
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शहर की आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों की 36 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही तो लोगों का सब्र टूट गया। बुधवार दोपहर बाद लोग सड़कों पर उतर आए और यमुनानगर-हिसार मार्ग पर अग्रेसन चौक पर जाम लगा दिया, जिसमें भारी संख्या में वाहन फंसे रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार व बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और लोगों को बढ़ता रोष देख अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली सुचारू हुई तो लोगों ने जाम खोला।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल सिंगला, लोक स्वराज अभियान ट्रस्ट के प्रधान रघबीर गर्ग, कांग्रेस सिटी प्रधान विनोद सेखड़ी, पूनम सैनी, कलावती, मुलखराज अनेेजा, राम नरेश यादव, दीपक बेदी, मुकेश सिसोदिया, सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले 36 घंटे से अधिक समय से वार्ड नं 8, 9, 10, 11 के अंतर्गत आने वाली आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के अलावा साधू मंडी व कीर्ति नगर सहित अन्य क्षेत्र में भी बिजली गायब रही। भीषण गर्मी के चलते बिजली न होने से उन्हें भारी परेेेशानी झेलनी पड़ी और महिलाएं भी बच्चों को लेकर रात भर गलियां में बैठे रहने को मजबूर हुई। बिजली न होने से पीने के पानी की भी भारी किल्लत हो गई। इस पर जब उन्होंने बिजली निगम के एसडीओ को समस्या दूर करने की मांग की तो उन्होंने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। उधर प्रदर्शन व जाम की सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए, जिसके बाद डीआरओ चांदी राम मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खोले जाने की अपील की। लोगों के न माने जाने पर बिजली निगम के एक्सईएन मुकेश चौहान व एसडीओ रणवीर देशवाल भी पहुंचे और उन्होंने बिजली सुचारू करने व कोई बाधा न आने देने का भरोसा दिया। इसके बाद बिजली सुचारू की गई और लोग शांत हुए।
--------------------------------
तकनीकी खराबी व लाईनों पर कार्य करने से बाधित हुई बिजली
बिजली निगम के एसडीओर रणबीर देशवाल का कहना है कि मंगलवार को तकनीकी खराबी हो गई थी तो इसी क्षेत्र में बिजली लाईनों पर कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते भी बिजली दिन के समय कट करनी पड़ रही है। अब पूरे क्षेत्र में बिजली सुचारू कर दी गई है और लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।