{"_id":"62e6e65290f9f66a9d2b1b2c","slug":"11-special-passenger-trains-will-run-from-today-kurukshetra-kurukshetra-news-knl116441660","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana आज से चलेंगी ये स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें, यात्री सामान्य टिकट लेकर कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana आज से चलेंगी ये स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें, यात्री सामान्य टिकट लेकर कर सकेंगे सफर
Mon, 01 Aug 2022 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:26 AM IST
सार
ट्रेनें चलने से अंबाला से दिल्ली के बीच ट्रेनों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी इन ट्रेनों में यात्रियों को सफर करने के लिए मेल, एक्सप्रेस का किराया देना होगा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जंक्शन से होकर गुजरती ट्रेन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रेलवे ने ट्रेनों को पटरी पर उतारना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में कुल 90 ट्रेनें कोरोना महामारी के बाद आज ट्रैक पर उतरेंगी। इनमें 11 ट्रेनें अंबाला से पानीपत के बीच सेवाएं देंगी। इनमें से अंबाला से पानीपत के बीच तीन, कुरुक्षेत्र से अंबाला के बीच छह और पानीपत से दिल्ली के बीच दो स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें अपना सफर भरेंगी। सभी ट्रेनें अपने पूर्व में निर्धारित समय सारिणी के बीच चलेंगी।
विज्ञापन
इस समय कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से 23 जोड़ी ट्रेनें आवागमन कर रही है। इनमें कुछ ट्रेन साप्ताहिक और एक दिन छोड़ कर रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही है। ऐसे में अब रेलवे ने कुल 90 ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। जिसके अंतर्गत अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत और दिल्ली के बीच 11 ट्रेनें चलेंगी। इन सभी स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों में यात्री सामान्य टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
ये ट्रेनें चलने से अंबाला से दिल्ली के बीच ट्रेनों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी इन ट्रेनों में यात्रियों को सफर करने के लिए मेल, एक्सप्रेस का किराया देना होगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी ट्रेनें अपने पुराने निर्धारित समय पर ही चलेगी। उन्होंने बताया कि अंबाला से पानीपत के अलावा पानीपत से दिल्ली और दिल्ली से पानीपत के बीच दो ट्रेनें भी चलेंगी। जिन्हें भी रेलवे ने हरी झंडी दे दी हैं।
विज्ञापन
ये ट्रेनें चलेंगी
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
- 04584 अंबाला से पानीपत
- 04013 पानीपत से अंबाला
- 04176 पानीपत से अंबाला
- 04595 कुरुक्षेत्र से अंबाला
- 04596 अंबाला से कुरुक्षेत्र
- 04589 कुरुक्षेत्र से अंबाला
- 04590 अंबाला से कुरुक्षेत्र
- 04139 कुरुक्षेत्र से अंबाला
- 04140 अंबाला से कुरुक्षेत्र
- 04909 दिल्ली से पानीपत
- 04910 पानीपत से दिल्ली