{"_id":"68e96beb59746001d7018664","slug":"11-complaints-received-regarding-bonded-labourers-all-settled-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-756322-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बंधुआ मजदूरों के संबंधित में आईं 11 शिकायतें, सभी का निपटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बंधुआ मजदूरों के संबंधित में आईं 11 शिकायतें, सभी का निपटान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बंधुआ मजदूरों के लिए आने वाली शिकायतों की जांच में मनोनीत सदस्यों को शामिल किया जाए, ताकि जांच की कार्रवाई में सदस्य अपनी मदद दे सकें। उन्होंने लेबर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय सीमा में डीएफएससी और ईंट भट्ठा संचालकों के साथ बैठक का आयोजन करें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने ये निर्देश दिए। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित लेबर विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक बंधुआ मजदूरों के संबंध में 11 शिकायतें मिलीं जिनका जांच के साथ निपटान कर दिया गया। इनमें थानेसर उपमंडल की एक, लाडवा की आठ, शाहाबाद की एक और पिहोवा उपमंडल की एक शिकायत शामिल है। उन्होंने कहा कि बंधुआ मजदूरों के विषय में उपमंडल और जिला स्तर पर टीमों का गठन किया हुआ है। सभी टीम अपने निर्धारित समय सीमा में बैठकों का आयोजन करें। इन बैठकों में मनोनीत सदस्यों को बुलाया जाए और बुलावे के साथ ही बैठक के एजेंडे की कॉपी भी भेजी जाए।
उपायुक्त ने कहा कि फूड सप्लाई विभाग की ओर से ईंट भट्ठा संचालकों के साथ टाइअप होता है। लेबर विभाग जल्द ही ईंट भट्ठा संचालकों और फूड सप्लाई विभाग के साथ बैठक का आयोजन करे। इस बैठक में मजदूरों के संबंध में सभी विषयों को रखें और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी भी दें।