{"_id":"682b8b47baa9377b3b01933c","slug":"11-accused-arrested-for-selling-liquor-illegally-85-bottles-of-contract-liquor-recovered-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135894-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अवैध रूप से शराब बेचने के 11 आरोपी काबू, 85 बोतल ठेका शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अवैध रूप से शराब बेचने के 11 आरोपी काबू, 85 बोतल ठेका शराब बरामद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए स्पेशल अभियान के तहत 11 मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने करीब 85 बोतल ठेका शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने एक मामले में एक आरोपी से बोतल ठेका शराब देसी, अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने एक मामले में एक आरोपी से आठ बोतल ठेका शराब देसी, थाना लाडवा पुलिस ने एक मामले में एक आरोपी से आठ बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। थाना केयूके ने एक मामले में एक आरोपी से छह बोतल ठेका शराब देसी, थाना शहर थानेसर ने एक मामले में एक आरोपी से पांच बोतल ठेका शराब देसी, थाना एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने तीन मामलों में तीन आरोपियों से 22 बोतल ठेका शराब देसी, थाना शहर पिहोवा ने एक मामले में एक आरोपी से आठ बोतल ठेका शराब देसी, थाना कृष्णा गेट ने दो मामले दर्ज करके दो आरोपियों से 19 बोतल शराब देसी बरामद की।
चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित दो गिरफ्तार, भेजे जेल
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के थानेसर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सरस्वती कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ मोदी व सिरसला निवासी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 18 मई को पुलिस टीम ऑपरेशन आक्रमण के संबंध में बस अड्डे की तरफ जा रही थी। उसी समय उनके सामने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकल पर दो युवक दिखाई दिए। टीम ने तत्काल उन्हें काबू कर पूछताछ की। जांच करने पर पता चला कि आरोपियों के पास चोरी की मोटरसाइकिल थी। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश करके आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया काबू
पिहोवा। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी शाहाबाद निवासी हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकल व एक अन्य मामले की चोरीशुदा स्कूटी बरामद की है। गत नौ मई को पुलिस को दी शिकायत में दिवाकर ने बताया कि गत 25 अप्रैल को वह अपनी मोटरसाइकिल से माॅडल टाउन पिहोवा में जिम करने के लिए गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल जिम के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को दी गई। गत 18 मई को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने चोरी करने के उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जिले में चोरी के करीब तीन अलग-अलग मामले व पंजाब में चोरी का एक मामला दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश करके आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
अ