फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   106 crore 50 lakh budget passed in first meeting of HSGPC

Kurukshetra News: एचएसजीपीसी की पहली बैठक में 106 करोड़ 50 लाख का बजट पास, शिक्षा पर खर्च होगा चौथा हिस्सा

Sat, 18 Mar 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 18 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
106 crore 50 lakh budget passed in first meeting of HSGPC
फोटो 1
विज्ञापन

सिख शोध बोर्ड और हरियाणा सिख कॉपरेटिव बैंक की होगी शुरुआत
एचएसजीपीसी की पहली बैठक में 106 करोड़ 50 लाख का बजट पास, शिक्षा पर खर्च होगा एक चौथाई हिस्सा
कमेटी अध्यक्ष ने एसजीपीसी पर साधा निशाना, बोले- शिक्षा में सुधार न होने से समाज पर पड़ा है असर
वर्ष 2014 से लेकर अब तक हरियाणा के गुरुद्वारों और अन्य संस्थानों से संबंधित एसजीपीसी से लेंगे हिसाब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सिख मिशन स्थित कार्यालय में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की शुक्रवार को पहली बैठक हुई। इसमें 106 करोड़ 50 लाख के बजट पर मुहर लगाई गई। इस बजट का एक चौथाई हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। साथ ही कमेटी जहां सिख शोध बोर्ड शुरू करेगी, वहीं सिख कॉपरेटिव बैंक की भी स्थापना की जाएगी। प्रदेश के सभी गुरुघरों की कायाकल्प के साथ पूरी मशीनरी भी बदली जाएगी। बैठक के बाद कमेटी के प्रधान महंत करमजीत सिंह ने पत्रकारवार्ता में कार्यकारिणी के निर्णयों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज सबसे जरूरी शिक्षा है, जो किसी इंसान, समाज व देश को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। इसी के चलते कुल बजट का एक चौथाई हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक एसजीपीसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। न शिक्षण संस्थान बढ़ पाए और न ही मौजूद संस्थानों की हालत में सुधार हुआ, जिसका सीधा असर समाज पर पड़ा है। अब पहले मौजूद शिक्षण संस्थानों की दशा सुधारी जाएगी। फिर संगत से रायशुमारी के बाद नए स्कूल व संस्थान खोले जाएंगे। सभी गुरुद्वारों का कायाकल्प किया जाएगा। विशेष रूप से कुरुक्षेत्र के छठी पातशाही गुरुद्वारे को आधुनिक सुविधाओं के साथ मॉडल रूप दिया जाएगा। यहां आने वाले हर श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक हरियाणा के गुरुद्वारों और अन्य संस्थानों का भी एसजीपीसी से हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स

अब चंडीगढ़ में संपत्तियों पर लेंगे अपना हक

महंत करमजीत सिंह ने कहा कि जब पंजाब और हरियाणा अलग हुए तो प्रावधान किया गया था कि 60:40 फीसदी संपत्ति का भी बंटवारा होगा। ऐसे में अब कमेटी चंडीगढ़ में भी सभी सिख संपत्तियों में अपना हक लेगी, जिसके लिए एसजीपीसी से सामाजिक तौर पर चर्चा की जाएगी। एसजीपीसी ने इंकार किया तो कानूनी सहारा भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कारगर साबित होगा सिख शोध बोर्ड
महंत करमजीत सिंह ने बताया कि कमेटी की ओर से सिख शोध बोर्ड की स्थापना की जाएगी ताकि सिखों के इतिहास को लेकर बेहतर शोध किया जा सके और युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले। यहीं नहीं प्रिंटिंग प्रेस भी शुरू की जाएगी। वहीं छोटे तकनीकी कोर्स करवाने के लिए भी संस्थान खोले जाएंगे, जिसके लिए दो करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। हरियाणा सिख कॉपरेटिव बैंक भी शुरू किया जाएगा, जहां सिख समाज के लोगों को आसानी से सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed