फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10.5 lakh cheated in the name of paying fees, agent nominated

Kurukshetra News: फीस भरने के नाम पर ठगे साढ़े 10 लाख, एजेंट नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
10.5 lakh cheated in the name of paying fees, agent nominated
कुरुक्षेत्र। इंग्लैंड में कॉलेज फीस भरने के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक एजेंट को नामजद किया है। फीस नहीं भरे जाने पर कॉलेज ने तीन विद्यार्थियों को नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सोमा देवी निवासी गांव रावगढ़ ने कहा कि उसकी पुत्रवधू मंजू इंग्लैंड में पढ़ाई कर रही है। यहां पढ़ाने के लिए उसे अपनी पुत्रवधू मंजू व उसकी दो अन्य सहेली तरुणा और मुस्कान की कॉलेज की फीस भरनी थी। उनकी कॉलेज फीस भरने के लिए उसने एजेंट विवेक सैनी निवासी कैंथला खुर्द को साढ़े 10 लाख रुपये दिए थे, मगर आरोपी ने उनकी फीस नहीं भरी। अब कॉलेज प्रशासन ने उनको सात दिन के अंदर अपनी फीस को भरने का समय दिया है। अगर वह इन दिनों में फीस में जमा नहीं कराएंगी तो उनको भारत भेज दिया जाएगा। इससे उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट जाएगी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एजेंट को नामजद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed