फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   103 registry reached private builder's tehsil, due to crowd the system got disturbed, police had to be called.

Kurukshetra News: निजी बिल्डर की तहसील में पहुंची 103 रजिस्ट्री, भीड़ के चलते व्यवस्था बिगड़ी, बुलानी पड़ी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
103 registry reached private builder's tehsil, due to crowd the system got disturbed, police had to be called.
कुरुक्षेत्र। तहसील में रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिसके चलते अव्यवस्था का आलम बना रहा। वहीं भारी भीड़ होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा और जब लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा तो पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा और कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। बाद में अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। वहीं लोगों का कहना था कि एक निजी बिल्डर द्वारा काफी संख्या में रजिस्ट्री करवाने के टोकन लेने के चलते ऐसी अव्यवस्था बनी। रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग चंडीगढ़, दिल्ली सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे थे।
विज्ञापन


अमित, संजीव, रमेश कुमार और रेखा ने बताया कि पांच घंटे से भी ज्यादा खड़े रहने के चलते परेशानियों से जूझना पड़ा। निजी बिल्डर की ओर से रजिस्ट्री के लिए बुलाया गया था, लेकिन निजी बिल्डर या उसके प्रतिनिधि की ओर से बात तक नहीं की गई।नायब तहसीलदार अभिमन्यु का कहना है कि उनके पास प्रतिदिन 30 से 35 रजिस्ट्रियां आती है, लेकिन आज 103 रजिस्ट्रियां निजी बिल्डर की आई हैं, जिसके चलते भीड़ भाड़ का माहौल बना रहा। रजिस्ट्री के लिए जितने भी टोकन जारी किए गए है सब की रजिस्ट्री की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed