फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मॉरीशस,जापान, इंडोनेशिया के कलाकार बिखेरेंगे कला का जादू

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मॉरीशस,जापान, इंडोनेशिया के कलाकार बिखेरेंगे कला का जादू

Sat, 13 Oct 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव  में मॉरीशस,जापान, इंडोनेशिया के कलाकार  बिखेरेंगे कला का जादू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य मंच पर मारीशस, जापान, इंडोनेशिया के साथ-साथ रूस के कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। जबकि गीता छायांकन महोत्सव में अनुपम खेर व परेश रावल सहित अन्य जानी-मानी फिल्मी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 7 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा। इसमें जिले के 48 कोस के पांच जिलों के 20 से ज्यादा तीर्थों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में पुरुषोत्तमपुरा बाग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य मंच पर होने वाले कार्यक्रमों और कलाकारों के नाम तय करने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में हुई। उपायुक्त ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए गठित की गई कमेटी के सदस्यों ने तक मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम चयन के लिए 17 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय में दोबारा मीटिंग करने का निर्णय भी लिया गया है। इन मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने माने नाम पर चर्चा की गई और कलाकारों को लेकर एक सूची भी तैयार की गई और इस सूची में से कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। कुछ जाने माने कलाकारों को आमंत्रित करने की जिम्मेवारी एनजेडसीसी के अधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में मारीशस, जापान, इंडोनेशिया के साथ-साथ रूस के कलाकारों को बुलाया जाएगा। इन देशों से आने वाले कलाकार अलग-अलग दिनों में मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी के क्यूरेटर डॉ. महासिंह पुनिया के अनुरोध करने पर और देशों से कलाकारों को आमंत्रित करने के लिए आईसीसीआर से संपर्क किया जाएगा। इन मुख्य कार्यक्रमों में एक दिन देश के जाने माने कवियों के नाम रहेगा और मुख्य मंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को यादगार और सफल बनाने का काम करेंगे। इसके सुबह के समय पुरुषोत्तमपुरा बाग में भी 14 से लेकर 18 दिसंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एनजेडसीसी, केयू, मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर, कला एवं सांस्कृतिक विभाग के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर के तट पर सायं कालीन भजन संध्या और उसके बाद आरती का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संयम गर्ग, मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी, मैक के अतिरिक्त मुख्य सलाहकार संजय बसीन, कला एवं सांस्कृतिक विभाग की सांस्कृतिक अधिकारी रेनू हुड्डा व शिव, एनजेडसीसी के अधिकारी जगदीश सिंह, कमलेश, निफा के अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नू, केडीबी के सदस्य डॉ. सूचि स्मिता, केडीबी सदस्य विजय नरूला, लेखा अधिकारी लक्ष्मीनाथ शर्मा, सुभाष राविश, अमर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शिरकत करेंगे 10 से ज्यादा देशों के शिल्पकार
गीता महोत्सव में पहली बार 10 से ज्यादा देशों के शिल्पकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 7 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले क्राफ्ट मेले में शिरकत करेंगे। इन शिल्पकारों को आमंत्रित करने की जिम्मेवारी केडीबी के साथ-साथ निफा के अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नू को सौंपी गई है।
विज्ञापन


गीता महोत्सव में शिरकत करेंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 को यादगार बनाने के लिए केडीबी और राज्य सरकार की तरफ से कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल शिरकत करेंगे। इन मेहमानों को आमंत्रित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed