फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   टाटा एस व ट्रक की भिड़ंत में एक कांवड़िए की मौत, तीन घायल

टाटा एस व ट्रक की भिड़ंत में एक कांवड़िए की मौत, तीन घायल

Mon, 06 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
टाटा एस व ट्रक की भिड़ंत में  एक कांवड़िए की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/ लाडवा। इंद्री रोड स्थित गांव बडौंदी के नजदीक रविवार को सुबह करीब पांच बजे टाटा एस गाड़ी व ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें 16 वर्षीय एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच सभी को लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया ,जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो कांवड़िओं को चंडीगढ़ रेफर कर दिया जबकि अन्य दो को लाडवा के सामुदायिक केंद्र में उपचार के लिए दाखिल कराया गया।

हादसे के समय टाटा एस में 16 कांवड़िए सवार थे ,जो सभी हिसार जिला के गांव राजथल के रहने वाले हैं। आरोपी ट्रक चालक तत्काल ही घटनास्थल से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार हिसार जिला के गांव राजथल से 16 कांवड़ियों के एक जत्था डाक कांवड़ लेने के लिए रविवार अल सुबह हरिद्वार जा रहा था। सुबह लगभग पांच बजे लाडवा-इंद्री रोड पर स्थित गांव बडौंदी के पास पहुंचे तो करनाल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनके टाटा एस में साइड से टक्कर मार दी, जिसमेें कांवड़िए सोनू, मंदीप , काला व धर्म सिंह घायल हो गये। इन सभी को सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया, जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मंदीप व काला की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल धर्म सिंह को उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। इस हादसे से अन्य कांवड़ियों में भी हड़कंप सा मच गया और हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां पुलिस ने एलएनजेपी सिविल अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मृतक के भाई मोनू को लगी हल्की चोटें

डाक कांवड़ियों के जत्थे में मृतक सोनू के अलावा उसका बड़ा भाई मोनू, चाचा श्यामलाल भी शामिल था। ये सभी शनिवार को गांव के पोकर मंदिर में पूजा अर्चना कर रवाना हुए थे। हादसे के बाद अन्य सभी कावंड़ियों में भी मातम छा गया और वे अपनी यात्रा अधर में ही छोड़ वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांवड़ का जोड़ा पूरा करने के लिए सोनू दूसरी बार जा रहा था हरिद्वार

मृतक के चाचा श्याम लाल ने बताया कि 16 कांवड़ियों का जत्था डाक कांवड़ लेने के लिए शनिवार रात करीब 9 बजे गांव से रवाना हुआ था। सोनू ने घर से निकलते वक्त अपने पिता रामनिवास को दूसरी बार (कांवड़ा का जोड़ा) पूरा करने की बात बोलकर घर से निकला था। परिजनों क्या पता था कि वो कभी घर लौटकर ही नहीं आएगा। मृतक सोनू पहले भी हरिद्वार से एक बार डाक कांवड़ लेके आ चुका था।



गांव से पांच गाड़ियों में पहले हरिद्वार जा चुके थे कांवड़िए

गांव राजथल के पंच जगदीश ने बताया कि गांव से इस बार अब तक कांवड़ लेने के लिए पहले पांच गाड़ियों में जत्थों के रूप में जा चुके थे और पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ था। सभी युवा पूरे उत्साह के साथ कांवड़ लाकर अपनी मन्नतें पूरा करना चाहते थे, लेकिन अब इस हादसे से पूरे गांव में एकाएक ही मातम छा गया है और हरिद्वार तक गए गांव के सभी कांवड़िए वापस लौट आए।


दो माह में इंद्री रोड पर हो चुके हैं सात हादसे, पांच की हुई मौत

पुलिस के अनुसार लाडवा- इंद्री रोड पर करीब दो माह के दौरान सात हादसे हो चुके है, जिनमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है तो इतने ही लोग घायल हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed