फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सहायक श्रम आयुक्त को बैठक में गैर हाजिर रहने पर डीसी ने भेजा बताओ नोटिस

सहायक श्रम आयुक्त को बैठक में गैर हाजिर रहने पर डीसी ने भेजा बताओ नोटिस

Tue, 05 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सहायक श्रम आयुक्त को बैठक में गैर हाजिर रहने पर डीसी ने भेजा बताओ नोटिस
बैठक में नहीं आने पर सहायक श्रम आयुक्त सहित तीन को नोटिस भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सीएम विंडो की बैठक में गैर हाजिर रहने पर सहायक श्रम आयुक्त सहित तीन अधिकारियों को डीसी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि सीएम विंडो व मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट से संबंधित मामलों को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे, जिसके कारण कई अधिकारी मीटिंग में भी भाग नहीं लेते हैं। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और प्रदूषण विभाग के अधिकारी, डीईटीसी एक्साइज और सहायक श्रम आयुक्त को बैठक से गैर हाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो व मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त ने डीसी कार्यालय से संबंधित एक, डीडीपीओ कार्यालय से संबंधित 9, डीआरओ कार्यालय से संबंधित 4, एसडीएम थानेसर 1, तहसीलदार थानेसर 1, एडीसी कार्यालय से 1, नगर परिषद थानेसर 1 व डीआईसी कार्यालय से संबंधित एक शिकायत को शीघ्र अति शीघ्र निपटाने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो और मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गंभीरता से लेकर कार्य करना सुनिश्चित करें। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के विकास कार्यों को चेक करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। इस कार्य को वे स्वयं करेंगे और अतिरिक्त उपायुक्त अनीस यादव को भी गांव में चल रहे विकास कार्यों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इन विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को सायं 3 बजे लघु सचिवालय में अधिकारियों की एक बैठक की जाएगी, जिसमें सभी अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने कहा कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार इंतकाल से संबंधित मामलों का शीघ्र निपटारा करे ताकि इंतकाल से संबंधित रिपोर्ट शून्य पर पहुंच सके। इसके पश्चात हरपथ की रिपोर्ट पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नप ईओ, हुडा ईओ और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र हरपथ की समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए। इस मौके पर एडीसी अनिश यादव, एसडीएम अनिल यादव, डीआरओ डॉ. चांदी राम चौधरी, डीडीपीओ कपिल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार और बीडीपीओ गांवों में जाकर किसानों को करेंगे जागरूक
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र जिले के 419 गांवों में कृषि विभाग द्वारा जागरूकता शिविर लगाए जा रहे है। इन शिविरों में जहां कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ किसानों को कृषि विभाग से संबंधित तमाम योजनाओं की जानकारी देंगे, इसके साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ स्तर के अधिकारी भी गांव में जाकर शिविर में भाग लेंगे और सरकार की योजनाओं को कृषकों के समक्ष रखेंगे।
जिले की गतिविधियों के बारे में अप टू डेट रहे अधिकारी
उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से काम करना सुनिश्चित करेंगे और गांव और शहरों की तमाम गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट देना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने इलाके की गतिविधियों के बारे में हमेशा अप टू डेट रहना होगा। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं होगी।

रोजगार के लिए लोन मेला लगाने के दिए आदेश
उपायुक्त ने लीड बैंक मैनेजर को आदेश दिए कि समय-समय पर लोगों को रोजगार मुहैया करवाने के उदेश्य से लोन मेलों का आयोजन किया जाए। इसके लिए बकायदा गांवों और शहरों में प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग लोन मेलों में भाग ले सके और सरकारी की योजनाओं का फायदा उठा सके। जब तक युवा वर्ग लोन मेले में शिरकत नहीं करेगा तब तक सरकार का लक्ष्य पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed