{"_id":"5a79fc554f1c1bf17b8b5edd","slug":"101517943893-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू मैस वर्कर यूनियन का प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू मैस वर्कर यूनियन का प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयू मैस वर्कर यूनियन का प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केयू मैस वर्कर यूनियन का प्रदर्शन मंगलवार को 22वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए रोष जताया। धरने की अध्यक्षता प्रधान राम प्रकाश पाल ने की। महासचिव सुभाष पारचा और कोषाध्यक्ष उमांशकर ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकार से सभी विभागों में डीसी रेट दिया जाता है। डीसी रेट के साथ कर्मचारियों का पीएफ भी कटता है। आरोप लगाया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र हॉस्टल में लगे 302 कर्मचारियों का प्रशासन शोषण कर रहा है। लगातार 12-14 घंटे काम करवाया जा रहा है। वेतन के नाम पर पांच से छह हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। मांग की कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन इन कर्मचारियों का डीसी रेट पर वेतन दे। इस दौरान अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, भीम सिंह, रामचंद्र, नीरज, सुरेंद्र, मनदीप कुमार, अशोक कुमार, सुनील, राजेश, दिनेश कुमार ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित किया।